Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस’ समारोह आयोजित
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस’ समारोह आयोजित

Mohan Chandra Joshi January 27, 2026
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद रुद्रप्रयाग में ‘प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस’ समारोह आयोजित

यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Rudraprayag News- जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस समारोह 2026’ को “समानता द्वारा समरसता” थीम के साथ गरिमामय रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जनपद में पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर तथा जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई। इस अवसर पर समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा यूसीसी से संबंधित चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की मौत, परिजनों में शोक

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के उद्देश्यों एवं लाभों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें धर्म, जाति, पंथ से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार एवं समान कानून की अवधारणा को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया।

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध एवं वाद-विवाद के माध्यम से यूसीसी के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम– अंशिका, द्वितीय– अनमोल, तृतीय– दीपिका
निबंध प्रतियोगिता: प्रथम– आरुषि, द्वितीय– खुशी कंडारी, तृतीय– निधि रतूड़ी
वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष): प्रथम– भूमिका, द्वितीय– गौरव
वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष): प्रथम– दिव्यांजलि, द्वितीय– सृष्टि

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुप्तकाशी भारत भूषण पंवार सहित सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य है, जो सामाजिक समानता, न्याय और समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यूसीसी के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं समान न्याय सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रयासों से संपूर्ण प्रदेश में जनपद रुद्रप्रयाग को तृतीय स्थान तथा गढ़वाल मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

उन्होंने विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में जनपद द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष में जनपद में 19,943 विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19,249 विवाह पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। उन्होंने शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य व्यक्त किया तथा सभी से सहयोग एवं यूसीसी के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा सहित विभिन्न अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

  • भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

  • चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

  • टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,411)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,386)
  • खेल (354)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (431)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,683)
  • नैनीताल (6,293)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,024)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,120)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान