Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: LPG आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी रोकने को 7 टीमें गठित
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: LPG आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी रोकने को 7 टीमें गठित

Mohan Chandra Joshi March 12, 2026
ख़बर शेयर करें -

एलपीजी गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी रोकने हेतु 7 टीमें गठित

अफवाहों पर नजर, 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय — जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

Rudraprayag News- मध्य-पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के दृष्टिगत द्रवीकृत प्राकृतिक गैस के शिपमेंट में संभावित व्यवधान को देखते हुए जनपद में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति, वितरण तथा कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध संग्रहण को रोकने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर 7 आकस्मिक छापेमारी टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें समय-समय पर निरीक्षण एवं कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

एलपीजी की आपूर्ति, वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा, जमाखोरी या अवैध संग्रहण की सूचना प्राप्त करने हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित कर सक्रिय किया गया है। इस व्यवस्था के तहत अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी तथा सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे आवश्यकतानुसार छापेमारी टीमों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराएंगे।

पूर्ति विभाग में जिला पूर्ति अधिकारी को विभागीय नोडल अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय हिमांशु रावत को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी समस्त गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों से प्रतिदिन आपूर्ति, वितरण तथा शेष स्टॉक की जानकारी प्राप्त कर संकलित रिपोर्ट जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही ईंधन की दैनिक एवं साप्ताहिक आवश्यकता का आकलन कर संबंधित ऑयल कंपनियों को मांगपत्र भी प्रेषित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

एलपीजी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के आदान-प्रदान तथा निगरानी के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 112, 1070 और 1077 सक्रिय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत स्थापित टोल-फ्री नंबर 18001804188 और 1967 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रिंट मीडिया में किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अस्पष्ट सूचनाओं के प्रचार-प्रसार पर निगरानी रखने के लिए जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिला पर्यटन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा फ़ोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग हेतु संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
इंडियन ऑयल: 8454955555 (फ़ोन कॉल), 7718956555 (टेक्स्ट मैसेज), 7588888824 (व्हाट्सएप)

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

हिंदुस्तान पेट्रोलियम : 9493602222 (फ़ोन कॉल), 9222201122 (व्हाट्सएप)

भारत पेट्रोलियम: 7710955555 (फ़ोन कॉल), 7715012345 (टेक्स्ट मैसेज), 1800224344 (व्हाट्सएप)

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि गैस बुकिंग ऑनलाइन नहीं होने की दशा में सभी एजेंसियां सावधानीपूर्वक मैन्युअल तरीक़े से गैस की बुकिंग कर उसका पारदर्शिता से रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित करेंगी। किसी भी उपभोक्ता को एक समय में एक से अधिक गैस सिलेंडर निर्गत नहीं किए जाएंगे। गैस की कालाबाजारी पर छापे की कार्यवाही हेतु जनपद स्तर पर 7 टीमें गठित की गई है। किसी भी प्रकार से गैस के दुरुपयोग, घटतौली, कालाबाज़ारी की शिकायत प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनपद के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि जनपद में रसोई गैस एवं डीज़ल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। आम जनता किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

  • हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

  • देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

  • सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,876)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,561)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (758)
  • देहरादून (11,438)
  • नैनीताल (6,618)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी