रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग : पांडव शेरा ट्रैक पर 07 ट्रैकर्स लापता , रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू – Video
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान अचानक लापता हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू एंड सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
शनिवार को एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि 07 ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए है। जिनके पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है।
पुलिस उप महानिरीक्षक SDRF, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था की गयी व त्वरित रेस्क्यू हेतु आदेशित किया गया।
सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम (उच्च तुंगता रेस्क्यू टीम)को त्वरित रेस्क्यू हेतु आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से पांडव शेरा ट्रैक रवाना किया गया।
सूचना लिखे जाने तक टीम अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंच गई है व ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
Weekly Horoscope: 27 अप्रैल–3 मई, इन राशियों की खुलेगी किस्मत; जानें शुभ रंग-अंक और पूरा हाल