Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू

रिस्पना नदी को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है।
Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
रिस्पना नदी के सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी।

डीएम, महापौर एवं नगर आयुक्त ने रिस्पना नदी सफाई अभियान का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

डीएम, महापौर और नगर आयुक्त ने किया ग्राउंड जीरो निरीक्षण; 12 जेसीबी व 15 डम्परों के साथ सफाई अभियान तेज, मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

देहरादून, 17 जून 2026। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज राजीव नगर क्षेत्र से रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। महापौर एवं अधिकारियों ने मौके पर सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं गति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे वर्षाकाल में जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा नदी संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
नगर निगम देहरादून द्वारा मार्च माह से नगर निगम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक लगभग 17 हजार मीट्रिक टन कूड़े का उठान किया जा चुका है। नगर निगम द्वारा बिंदाल नदी के लगभग 8 किलोमीटर तथा रिस्पना नदी के लगभग 12 किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न नदी-नालों एवं जलधाराओं में भी अभियान के रूप में नियमित सफाई कार्य जारी है।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा रिस्पना नदी की सफाई एवं पुनरुद्धार का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान में नगर निगम द्वारा 12 जेसीबी मशीनें एवं 15 डम्पर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से नदी क्षेत्र से कूड़ा, मलबा एवं अवरोधों को हटाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नमामि गंगे एवं जिला स्वच्छता समिति के माध्यम से नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। साथ ही, नदी में गिरने वाले बिना उपचारित (अनट्रीटेड) नालों के जल के उपचार की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनरुद्धार हेतु दीर्घकालिक एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने इस अभियान में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों एवं सहयोग के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम आलोक कुमार पाण्डेय, एसएनएस राजवीर सिंह, तनवीर सिंह सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #Dehradun #DehradunCleanRiverMission #DehradunNews #DMDehradun #RispanaRiverRestoration #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost

Related Stories

18 जून को प्रवक्ता परीक्षा से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
बागेश्वर अस्पताल में निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी। बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
पहाड़ी इलाके में बादलों के साथ हल्की बारिश। उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
रोजगार मेले में युवा अभ्यर्थी और भर्ती प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य। देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
एरीज देवस्थल वेधशाला में राज्यपाल वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए, खगोलीय अनुसंधान केंद्र का प्रतीकात्मक दृश्य। एरीज में राज्यपाल का बड़ा संदेश: भारत के वैज्ञानिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बना देवस्थल केंद्र
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

एरीज में राज्यपाल का बड़ा संदेश: भारत के वैज्ञानिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बना देवस्थल केंद्र

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
प्रतीकात्मक चित्र। देहरादून: 96.7% अंक लाने वाली मेधावी छात्रा की मौत, डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: 96.7% अंक लाने वाली मेधावी छात्रा की मौत, डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • 18 जून को प्रवक्ता परीक्षा से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त

  • बागेश्वर अस्पताल में निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी। बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • स्वास्थ्य

    बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश

  • रिस्पना नदी के सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी। रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू

  • पहाड़ी इलाके में बादलों के साथ हल्की बारिश। उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

  • रोजगार मेले में युवा अभ्यर्थी और भर्ती प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य। देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,460)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,399)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (630)
  • देहरादून (10,709)
  • नैनीताल (6,306)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,030)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,341)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू रिस्पना नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, कूड़ा-मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर अभियान शुरू उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून से पहले तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला: 85 पदों पर भर्ती, आकर्षक वेतन के साथ कई क्षेत्रों में अवसर