Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 3,500 से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए।

ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ 3,500 से अधिक लोगों को मिला, जबकि उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

देहरादून, 04 जुलाई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 7 जुलाई तक भारी बारिश; कई जिलों में यलो अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इससे नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गंभीर एवं पुरानी बीमारियों की 1009 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में 212 हड्डी रोगियों, 70 स्त्री रोगियों तथा 81 नेत्र, नाक एवं कान संबंधी रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 13 बच्चों का टीकाकरण किया गया, 15 आयुष्मान कार्ड एवं 20 आभा कार्ड बनाए गए। 95 एक्स-रे एवं 70 रक्त जांचें की गईं। आयुष विभाग द्वारा 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त 23 लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जिला पंचायत नैनीताल का 14 करोड़ रुपये का बजट पास, कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा वृद्धावस्था दिव्यांग सहित 75 लोगों की पेंशन मौके पर स्वीकृत की गई तथा 10 लोगों के यूडीआईडी कार्ड भी निर्गत किए गए। वही 280 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम, पशुपालन, लीड बैंक ने करीब 1200 से अधिक लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

पुरस्कार /सम्मान

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लघु उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के अंतर्गत पंजीकृत पांच स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समूह को ₹5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम

इसके अतिरिक्त कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अल्मोड़ा, देहरादून तथा टिहरी जनपद के तीन युवाओं का जापान में रोजगार हेतु चयन होने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। चयनित युवाओं को लगभग ₹1 लाख प्रतिमाह के पैकेज पर रोजगार प्राप्त हुआ है, जिसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया गया।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के एक, उद्यान विभाग के एक, उद्योग विभाग के तीन तथा डेयरी विभाग के एक लाभार्थी को भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #GovernmentSchemes #GovernorGurmitSingh #PushkarSinghDhami #Rishikesh #SevaPakhwada #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की भर्ती से जुड़ा सांकेतिक फोटो। Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लेते हुए। Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित अहमदनगर में सरकारी भूमि पर बनी कथित अवैध मजार पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रशासनिक टीम। Uttarakhand News: धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल दौरे का सांकेतिक चित्र। Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

  • धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

  • बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की भर्ती से जुड़ा सांकेतिक फोटो। Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

  • पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लेते हुए। Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,661)
  • उधमसिंह नगर (1,292)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (652)
  • देहरादून (10,807)
  • नैनीताल (6,359)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,056)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (611)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद