Uttarakhand: यहां दो सगे भाइयों ने सेल्स गर्ल से किया गैंगरेप , मुकदमा दर्ज
Haridwar News: हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक मकान में सेल्सगर्ल से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना आज गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे की है पीड़िता मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और हरिद्वार में एक कंपनी के लिए सर्वे कर रही थी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह वह कंपनी की ओर से सर्वे करने के लिए हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक घर में गई थी घर में मौजूद राजेश नाम के शख्स ने उसे अंदर बुलाया और बैठने के लिए कहा तभी एक आदमी पीछे से आया और उसने उसके बाल पकड़कर बिस्तर पर गिरा दिया इसके बाद राजेश ने उसके साथ रेप किया राजेश के बाद दूसरे व्यक्ति जिसका नाम मुकेश है उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शोर मचाने पर वहां कुछ लोग आए और जिनकी मदद से वह वहां से थाने पहुंचीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


