उत्तराखंड- श्री हेमकुंड साहिब के लिए पंजीकरण अनिवार्य ,एक दिन में इतने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
- 22 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया है कि श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा, जो कि 22 मई से प्रारंभ हो रही है, पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की जाए। इसलिए प्रतिदिन 5000 श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब जी के दर्शन कर सकेंगे।
हेमकुंड साहिब यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व आने वाले समस्त श्रृद्धालुओं को ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
यात्री स्वयं भी उत्तराखण्ड पर्यटन (UTDB) की वेबसाईट registrationandtouristcare.ukgov.in अथवा मोबाईल •एप्लीकेशन Tourist Care Uttarakhand डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जो यात्री किसी कारण वश ऑनलाईन पंजीकरण करने में असमर्थ हैं वे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब, लक्ष्मण झूला मार्ग, ऋषिकेश में लगाए गए पंजीकरण केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
चारधाम यात्रा के साथ उत्तराखण्ड राज्य के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिये भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। समस्त धामों में भीड़ को नियंत्रित एवं यात्रा को निर्विघ्न सफल व सुगम बनाने के लिए प्रशासन एवं समस्त धामों की प्रबंधन कमेटिया प्रतिबद्ध है।
उत्तराखण्ड सरकार एवं श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा श्रृद्धालुओं से निवेदन है कि प्रत्येक यात्री अपना पंजीकरण करके ही आगे प्रस्थान करें जिससे कि यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की परेशानी व कष्ट से बचा जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


