Uttarakhand: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिल पति को मौत के घाट उतारा , ऐसे हुआ खुलासा
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली दहला देने वाला वाक्या सामने आ रहा है। तीन बच्चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी मच गई है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
मामला थाना राजपुर क्षेत्र इलाके के मक्का वाला का है। बता दें अमजद मिस्त्री का काम कर अपने परिवार के साथ रहता था। अमजद की पत्नी जैतून निशा (26) का अपने से छोटी उम्र के पिंटू (24) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल देर रात जब अमजद मजदूरी करके घर आया तो उसकी पत्नी ने पहले तो उसे काफी शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद निशा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अमजद का चुन्नी से गला दबा कर चाकू से उसके चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनो ने अमजद की हत्या कर उसका शव नाले में फेक दिया।
10 साल के बेटे ने खोला राज
अगले दिन स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो 10 साल के बच्चे ने बीती देर और उसकी मां और प्रेमी द्वारा घटना को अंजाम देने की पूरी कहानी बता दी इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया की अमजद पिछले 40 सालों से उस इलाके में रह रहा था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


