Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मेरी माटी मेरा देश अभियान, सीएम धामी ने राज्य स्तरीय कलश यात्रा में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मेरी माटी मेरा देश अभियान, सीएम धामी ने राज्य स्तरीय कलश यात्रा में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi October 28, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में देश भर से लाये गये अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। अमर शहीदों की वीरता की अटूट विरासत कों समेटकर भविष्य की प्रेरणादायी नींव रखने के उद्देश्य से कर्तव्य पथ पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें “मेरी माटी, मेरा देश“ अभियान के तहत उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस महाभियान में सबने अपनी भागीदारी निभाई है। जिसका परिणाम है कि “अमृत कलश यात्रा“ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को हमारे मस्तिष्क में चिरस्थाई रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में “मेरी माटी मेरा“ देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की तपोभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ’अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अमृत वाटिका उनके द्वारा दिए गए ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है, और ये बात हमारे सैनिकों ने अब तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि देश भक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका चारों ओर फहरा रही है। केंद्र सरकार जहां एक ओर सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर सैनिकों और उनके परिवारों को मिल रही सुख-सुविधाओं का भी ख्याल रख रही है। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय भी इसी आशय से लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आजादी के अमृतकाल का यह वर्ष देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। देश आज जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है, वहीं आज पूरा देश एकजुट होकर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान से प्रत्येक घर और व्यक्ति को जोड़कर अखण्ड भारत की छवि एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर लाने का प्रयास भी बेहद सफल रहा है। पूरे वर्ष भर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी अभियान के अन्तर्गत देश के लिये अपना बलिदान देने वाले करोड़ों वीरों को नमन करने एवं उनके प्रति समर्पित भाव से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये ’मेरी माटी मेरा देश“ एक जन अभियान का रूप ले चुका है, जो हमें देश के प्रति अटूट आस्था एवं समर्पण को प्रदर्शित करता है। देवभूमि उत्तराखण्ड अनादिकाल से आध्यात्मिक, चिन्तन एवं साधना का प्रमुख केन्द्र रहा है तो वहीं इस भूमि को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित


इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सुरेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) अनिल डब्बू, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सचिव एच. सी. सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: मेरी माटी मेरा देश अभियान उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी ने राज्य स्तरीय कलश यात्रा में किया प्रतिभाग

Related Stories

उत्तराखंड में बादलों के बीच बारिश का दृश्य और बदला हुआ मौसम। उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बादलों के बीच बारिश का दृश्य और बदला हुआ मौसम। उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

  • अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

  • आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

  • नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,319)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (611)
  • देहरादून (10,637)
  • नैनीताल (6,277)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,013)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित