Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रस्तावित मास्टर प्लान में ऋषिकुल को योग एवं ध्यान, आयुर्वेद एवं समग्र स्वास्थ्य, भारतीय दर्शन, वैदिक एवं शास्त्रीय अध्ययन, कला-संस्कृति और शोध गतिविधियों के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। मुख्यमंत्री ने परिसर के वास्तुशिल्प में प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय तथा परियोजना के कार्यों को स्पष्ट चरण और समय-सीमा के साथ दो वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना

ऋषिकुल के समग्र विकास के मास्टर प्लान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

ख़बर शेयर करें -

आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को मिलेगी विशेष प्रमुखता; प्राच्य स्थापत्य के साथ आधुनिक सुविधाओं का होगा समन्वय

देहरादून, 11 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच प्रभावी सेतु बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष, योग और संस्कृत देवभूमि उत्तराखण्ड की प्रमुख पहचान हैं। राज्य की इस विशिष्ट पहचान को ऋषिकुल के विकास में प्रमुखता से प्रतिबिंबित किया जाए। संस्थान में विकसित होने वाली शैक्षणिक गतिविधियां उच्च स्तरीय हों तथा यहां भारतीय ज्ञान, प्राच्य विद्याओं, आयुर्वेद और योग से संबंधित अध्ययन एवं शोध के लिए उत्कृष्ट वातावरण तैयार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परिसर का वास्तुशिल्प प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप हो। भवनों के बाह्य स्वरूप और फसाड में प्राचीन स्थापत्य परंपरा की झलक दिखाई दे, जबकि परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं आधुनिकतम हों। उन्होंने कहा कि प्राचीनता और आधुनिकता के संतुलित समन्वय से परिसर की विशिष्ट पहचान विकसित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के प्रत्येक पहलू में इसकी मूल अवधारणा स्पष्ट रूप से दिखाई दे। संपूर्ण परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यहां आने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति, ज्ञान और अध्यात्म की अनुभूति हो तथा यह उन्हें आध्यात्मिक, भौतिक और भावनात्मक रूप से आकर्षित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा के कारण हरिद्वार का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हरिद्वार आते हैं। इसलिए ऋषिकुल के विकास की अवधारणा में हरिद्वार की इस विशिष्टता को केंद्र में रखा जाए। यहां आने वाले लोगों को भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद, योग और अध्यात्म की समृद्ध विरासत को जानने और अनुभव करने का अवसर मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध किया जाए। विभिन्न कार्यों के लिए स्पष्ट चरण और समय-सीमा निर्धारित करते हुए इन्हें चरणबद्ध तरीके से दो वर्ष के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। प्रस्तुतीकरण में ऋषिकुल को योग एवं ध्यान, उच्च स्तरीय शैक्षणिक गतिविधियों, आयुर्वेद एवं समग्र स्वास्थ्य, भारतीय दर्शन, वैदिक एवं शास्त्रीय अध्ययन, कला-संस्कृति तथा शोध गतिविधियों के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। प्रस्तावित मास्टर प्लान में अकादमिक, योग एवं ध्यान, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं वेलनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों के समग्र विकास की अवधारणा रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव धीराज गर्ब्याल, दीपक कुमार, युगल किशोर पंत, रंजना राजगुरू, उपाध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सोनिका, अपर सचिव अभिषेक रुहेला एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Ayurveda #Rishikul #UttarakhadNews #UttarakhandMorningPost #Yoga

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

  • ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

  • देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

  • IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,476)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,229)
  • नैनीताल (6,530)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,378)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क