रेलवे अपडेट: यात्रीगण ध्यान दें , काठगोदाम- देहरादून एक्सप्रेस इस दिन रहेगी रद्द
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के हरिद्वार-देहरादून खण्ड पर हरिद्वार-मोतीचूर स्टेशनों के मध्य पुल सं-28 पर गर्डर कार्य हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
काठगोदाम से 20 मई, 2022 को चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
देहरादून से 20 मई, 2022 को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-काठगोदाम से 17 मई, 2022 को चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरणः
12 से 21 मई, 2022 तक चलने वाली 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


