सफलता की कहानी: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर- ऐपण का कार्य कर लखपति रानीबाग की प्रियंका
लखपति बनने पर प्रियंका ने जताया सरकार का आभार
कहा सरकारी योजना का लाभ लेकर कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है।
प्रियंका स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13300 लखपति दीदीयां है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है।
हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। बताया कि बचपन से ऐपण आदि में रुचि थी। कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर व मां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे छोटे ऋृण लिए। समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया। शुरुआती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया। कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई।
साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 2 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक