Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम

Mohan Chandra Joshi March 18, 2026
ख़बर शेयर करें -

भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, वनाग्नि और वन्यजीव हमले जैसी आपात स्थितियों पर बहु-विभागीय टीमों ने किया यथार्थ अभ्यास

Champawat News- जनपद चम्पावत में बुधवार को प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा एक वृहद ‘पूर्व अभ्यास अभियान’ (मॉकड्रिल) का सफल आयोजन किया गया।

इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (Response Time) तथा राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यकुशलता का यथार्थ परीक्षण करना था।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भूस्खलन, सड़क मार्ग अवरुद्ध होने, वन्यजीव हमले, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) एवं वनाग्नि जैसी आपात स्थितियों की काल्पनिक सूचनाएं प्रसारित की गईं।

सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों—राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं वन विभाग—की टीमें तत्काल सक्रिय होकर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार घटनास्थलों के लिए रवाना हुईं।

तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन के नेतृत्व में लोहाघाट क्षेत्र में भूस्खलन की सूचना पर राहत दल अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने सर्वप्रथम क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ किया तथा दबे हुए व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के स्वाला क्षेत्र में तहसीलदार/नोडल अधिकारी बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में भारी भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की गई। जेसीबी एवं अन्य मशीनरी के माध्यम से मार्ग को शीघ्र खोलने, फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने तथा ट्रैफिक को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का प्रभावी अभ्यास किया गया।

बाराकोट क्षेत्र में बाघ के हमले की सूचना पर रेंजर काली कुमाऊं बाराकोट राजेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर भीड़ नियंत्रण किया तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर लाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंपा। स्वास्थ्य टीम द्वारा मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए घायल को एम्बुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया।

टनकपुर के थ्वालखेड़ा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति उत्पन्न होने पर तहसीलदार पूर्णागिरि जगदीश नेगी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों को सायरन एवं माइक के माध्यम से पूर्व सूचना दी गई। तत्पश्चात संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया तथा राहत शिविर स्थापित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

तहसील पाटी क्षेत्र में वनाग्नि की सूचना पर रेंजर पाटी श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में अग्निशमन एवं वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से आग पर नियंत्रण पाने की रणनीति अपनाई। फायर लाइन तैयार कर आग को फैलने से रोका गया तथा पानी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से आग बुझाने का सफल अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान संचार व्यवस्था को सक्रिय बनाए रखने, विभिन्न विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान, घायलों को समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्यप्रणाली का भी सफल परीक्षण किया गया।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में समस्त आईआरएस (Incident Response System) नामित सदस्यों द्वारा मॉकड्रिल की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, इसलिए हमारी तैयारी और अभ्यास निरंतर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मॉकड्रिल के माध्यम से न केवल हमारी क्षमताओं का आकलन हुआ है, बल्कि सुधार के क्षेत्रों की भी पहचान हुई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी राहत प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समय पर पहुंचाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नियमित अभ्यासों से विभागों के बीच तालमेल और अधिक सुदृढ़ होता है, जो वास्तविक आपदा की स्थिति में निर्णायक भूमिका निभाता है तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम करने में सहायक सिद्ध होता है।

इस अवसर पर आपातकालीन परिचालन केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मॉकड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग तथा एसएसबी के अधिकारी एवं कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

सड़क किनारे युवक का शव मिलने की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
उत्तराखंड सचिवालय में राज्याधीन सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सड़क किनारे युवक का शव मिलने की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड सचिवालय में राज्याधीन सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध

  • हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

  • देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,972)
  • उधमसिंह नगर (1,311)
  • क्राइम (3,456)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,977)
  • नैनीताल (6,423)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (907)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%