Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : सतपाल महाराज
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : सतपाल महाराज

Mohan Chandra Joshi October 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की

देहरादून/मुम्बई। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़े निर्माता निर्देशकों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म नीति के तहत कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। हम अपने राज्य में अपनी फिल्म परियोजनाओं के लिए आने के इच्छुक निर्माताओं और निदेशकों के लिए अधिक से अधिक बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री और उनकी टीम से मिलने के लिए आज करीब 33 प्रोडक्शन हाउस से जुड़े निर्माता निर्देशक मौजूद रहे। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन, महेश कोठारे, नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, बालाजी टेलीफिल्म्स, भंसाली प्रोडक्शन, एंडेमोल शाइन इंडिया, जियो स्टूडियो, सलमान खान वेंचर्स, एमएक्स प्लेयर, राजश्री प्रोडक्शन जैसे प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस हैं। इस बैठक का उद्देश्य फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड को एक आदर्श गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना था। पर्यटन मंत्री ने बैठक के दौरान बताया कि मैन वर्सेज वाइल्ड की शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुंदर भव्य पर्वतों, नदियों, खूबसूरत नजारों, वास्तुशिल्प के कारण उत्तराखंड आकर्षक रचनात्मक स्थलों में सदैव शामिल रहा है। पहाड़ की विहंगम और खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड को दुनिया का पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रहे हैं। महाराज ने बताया कि पूर्व में प्रसिद्ध फिल्म मधुमती, भीगी रात, कटी पतंग, लक्ष्य, केदारनाथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कोई मिल गया, लक्ष्य, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर चालू सहित अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं।

शूटिंग के लिए देवभूमि का कॉर्बेट नेशनल पार्क, ऋषिकेश, रानीखेत और मसूरी के पर्यटक स्थल आकर्षण के केंद्र हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड के चार धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थ स्थलों में श्रद्धलुओं की दिलचस्पी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

उत्तराखंड सरकार, पर्यटन खोजकर्ताओं और फिल्म बिरादरी के लिए उत्तराखंड में नए स्थानों को विकसित करने पर काम कर रही है। एक राज्य के रूप में उत्तराखंड में शूटिंग के अनुभव को एक सहज और निर्बाध प्रक्रिया बनाने के लिए पर्यटन विभाग का निरंतर प्रयास है, और उसी के लिए उनके पास फिल्म बिरादरी के सुझावों और इनपुट का स्वागत है। पहली फिल्म नीति 2015 में बनी, इसके बाद 2019 में संशोधित फिल्म नीति बनी। आगे भी इसमें फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के सुझावों के अनुरूप जरूरी सुधार किये जाएंगे।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। हम निर्माताओं और निर्देशकों का स्वागत करते हैं और विशेष रूप से उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टिनेशनों में शूटिंग करें। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अस्सी नब्बे के दशक से ही उत्तराखण्ड अपनी ओर आकर्षित करते हुए आया है। कोरोना संकट के चलते पटरी से उतरे पर्यटन और फिल्म उद्योग को धीरे धीरे गति मिलने लगी है। एक तरफ उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं, वहीं फिल्मकार भी यहां शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड नया हब बन रहा है। प्रदेश की लोकेशन में फिल्म निर्माताओं की बढ़ रही इस रुचि को प्रोत्साहित कर उत्तराखंड में शूटिंग को आसान बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। जिससे उत्तराखंड की लोकेशन में शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही प्राचीन भवनों का जीर्णोद्धार कर हम उन्हें पर्यटन के लिए खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी देश का अगला ग्लोबल टूरिस्ट हब, मुख्य सचिव ने मेगा प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड के अध्यक्ष नितिन आहूजा,पर्यटन विभाग के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, वरिष्ठ शोध अधिकारी सुरेंद्र सिंह सामंत, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी/संयुक्त निदेशक के एस चौहान, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, चित्रांशी रावत, रूप दुर्गापाल सहित फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : सतपाल महाराज

Related Stories

फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम को लेकर संबोधित करते हुए। सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पशुपालकों से संवाद करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

  • केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग
    • स्वास्थ्य

    Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

  • उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम को लेकर संबोधित करते हुए। सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पशुपालकों से संवाद करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,007)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,340)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (578)
  • देहरादून (10,498)
  • नैनीताल (6,200)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (303)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (967)
  • यात्रा (376)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (681)
  • रोजगार (469)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद