Haldwani: स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी जारी, आज इन चार में मिली गड़बड़ी
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम ने आज शहर के कई स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। छापे की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। चार सेंटरों पर अनियमितता मिलने पर 40 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन स्पा पर मिली गड़बड़ी
आदेश के क्रम में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएं पाए जाने वाले 04 स्पा सेंटरों Relax The professional spa, The cloud nine luxury spa, seven heaven spa, Angel unisex spa के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन भी न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत दस—दस हजार के चालान किए गए।
स्पा सेंटरों पर छापे के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल एसआई मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल गीता कोठरी, कांस्टेबल महेंद्र भोज, लता, दीपा सिंह व इंदिरा जोशी शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


