Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लालकुआं में जन-जन की सरकार: डीएम ने सुनी जनसमस्याएं , आर्थिक कमजोर लोगों को दी यह बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में जन-जन की सरकार: डीएम ने सुनी जनसमस्याएं , आर्थिक कमजोर लोगों को दी यह बड़ी राहत

Mohan Chandra Joshi February 18, 2026
ख़बर शेयर करें -

किसानों की आर्थिकी की मजबूती हेतु जो भी संभव होगा वह किया जाएगा: जिलाधिकारी

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों हेतु लालकुआं में बनाए गए आवासों का किराया नहीं बढ़ेगा-जिलाधिकारी रयाल

लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र से आए लोगों द्वारा सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आदि से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा।

शिविर में नगर पंचायत
लालकुआं अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए आवासों में रह रहे लोगों द्वारा अवगत कराया कि नगर पंचायत द्वारा उनका भवन किराया बढ़ाया जा रहा है, जिसे न बढ़ाए जाने की मांग परिवारों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं को निर्देश दिए कि इन सभी परिवारों का भवन किराया न बढ़ाया जाय, पूर्व में निर्धारित दरों पर ही उनसे किराया लिया जाए।
इसके साथ ही इन परिवारों द्वारा पेयजल की भी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी, पेयजल की समस्या के संबंध में भी जिलाधिकारी ने जल स्थान को दो दिन के भीतर प्रत्येक परिवार के घर पर जाकर पेयजल की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इन भवनों की जीर्ण शीर्ण स्थिति पर उप जिलाधिकारी एवं ईओ नगर पालिका को संबंधित कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के समन्वय कर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों द्वारा सिंचाई की समस्या से अवगत कराया। जिसमें अनेक गांवों में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल को शीघ्र मरम्मत कराए जाने, नई गूलों का निर्माण किए जाने, गूलों में हुए अतिक्रमण को हटाए जाने, बंद सिंचाई नहरों व गूलों की सफाई करने की मांग रखी गई। इन सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों हेतु हर संभव मदद की जाएगी

उन्होंने सिंचाई एवं लघु सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पर्याप्त सिंचाईं सुविधा मिले यह जिम्मेदारी विभागों की है उन्होंने इन सभी गूलों एवं नहरों की मरम्मत, सफाई करने के साथ ही नई गूलों के प्रस्ताव तैयार कर अगली जिला योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इन गूलों एवं नहरों में हुए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने की कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में सिंचाई से संबंधित समस्या प्रकाश में नहीं आनी चाहिए जो भी कार्य कराए जाने हैं यथाशीघ्र कर लिए जाए ,इन कार्यों में किसी प्रकार की भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

शिविर में क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के संबंध में भी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया,उन्होंने मांग की कि लो वोल्टेज के कारण सिंचाई पम्पिंग में भी समस्या उत्पन्न होती है, उन्होंने अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई,उक्त समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके पर जाकर अधिक क्षमता के ट्रांसफर लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज के कारण सिंचाई व्यवस्था में भी समस्या उत्पन्न होती है उक्त समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग व नलकूप विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करें।

शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के 15 दिन के भीतर समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का यहां समाधान नहीं हुआ संबंधित विभाग उनका निस्तारण करते हुए संबंधित को भी अवगत कराएंगे।
इस दौरान विभिन्न व्यक्तियों द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत भी जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस संबंध में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस व आबकारी विभाग को नियमित छापेमारी कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के बिक्री और प्रचलन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसे संयुक्त रूप से अभियान लगातार क्षेत्र में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

शिविर में पेपर मिल द्वारा खुले में डाले जा रहे गंदे पानी से हो रहे प्रदूषण की शिकायत जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने आश्वस्त कराया की उत्सर्जन के जो भी मानक होंगे वह सुनिश्चित कराए जाएंगे इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से जांच की जाएगी उत्सर्जन सुरक्षित रहेगा।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया,इस संबंध में पेयजल विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए गए।
इस दौरान विभिन्न लोगों द्वारा लंबे समय से रह रहे लोगों को भूमि मालिकाना हक दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया की इस संबंध में जिला स्तर पर कमेटी बनाई जा रही है शीघ्र ही कार्रवाई कराई जाएगी।
शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में एक्सरे मशीन उपलब्ध कराए जाने की मांग पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया की टेक्नीशियन न होने के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं जिस संबंध में जिलाधिकारी ने टेक्नीशियन का पद स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश एसीएमओ को दिए।

शिविर में गोला नदी में हो रहे भू कटाव की समस्या रखी गई इस संबंध में सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में गंगापुर कबड़वाल में घनी आबादी के बीच लगाए गए स्टोन क्रेशर के कारण हो रही समस्या व नुकसान आदि की समस्याएं रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम् संतुष्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 125 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई।

इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 60 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 12 परिवार रजिस्टर की नकल दी गई, 8 जन्म-मृत्यु पंजीकरण किए गए,8 बीपीएल नकल दी गई। श्रम विभाग द्वारा 12 व्यक्तियों को को विभाग में पंजीकृत करने हेतु जानकारी देते हुए आवेदन प्रदान किए गए । पशुपालन विभाग द्वारा 24 पशुपालकों को वी विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया। मतस्य विभाग द्वारा 3,विद्युत विभाग द्वारा 6, कृषि विभाग द्वारा 18,उद्यान विभाग द्वारा 14 व उद्योग विभाग द्वारा 10 लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए जानकारी दी गयी।
बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।नसहकारिता विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों को विभागीय योजना की जानकारी दी गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्यवाही की गई। शिविर में 12 आधार कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं सुरेन्द्र सिंह लोटनी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, ज्येष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी कमल भण्डारी, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ,तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Latest news Nainital Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

  • पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

  • पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

  • भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,177)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,474)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (707)
  • देहरादून (11,085)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,150)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस