उत्तराखंड- पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरा , पढ़िए अगले 4 दिन मौसम का हाल
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से राहत के आसार हैं। हालांकि कडाके की की ठंड का दौर जारी है। मौसम विज्ञान की माने तो पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के अलावा आगामी 9 फरवरी तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक आज 6 फरवरी को राज्य में शीत दिवस रहेगा जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है जबकि मैदानी जनपदों विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक 7 फरवरी को उत्तरकाशी देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है , शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
जबकि 8 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक आगामी 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा से जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं, सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने के आसार हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर