Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 4, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव प्रेरणादायी है। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के एकीकरण वाला यह महोत्सव एक स्थान पर लघु उत्तराखंड की उपस्थिति का एहसास कराने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न प्रकार की गायन शैली, नृत्य शैली, भाषा शैली का यह अद्भुत संगम हमें हमारी गौरवशाली संस्कृति का परिचय देकर गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिये राज्य सरकार के स्तर पर यथा संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक उत्पादों, खान पान, आदि के स्टालों का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केवल भारत के ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लोग उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता से परिचित हो रहे हैं। हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और यहां की सांस्कृतिक विशेषता का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार हो रहा है, उत्तराखंड दुनिया के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 56 लाख लोग आये जबकि कावड़ यात्रा में 4.15 करोड़ श्रद्धालु शामिल रहे। यही नहीं वर्ष भर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है, इससे हमारी लोक संस्कृति से भी देश व दुनिया में लोग परिचित हो रहे हैं। जी 20 की तीन बैठकों का उत्तराखण्ड में आयोजित होना भी प्रदेश के व्यापक हित में रहा। आगामी 8 व 9 दिसम्बर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे, इसके लिये अब तक 2 लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। इसके लिये व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। जौलीग्रांट से लेकर एफआरआई तक सड़कों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश विदेश से आने वाले निवेशकों की उपस्थिति निश्चित रूप से राज्य की आर्थिक समृद्धि तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार ने प्रदेश में अनेकों नई-नई विकास परियोजनाओं को लागू करने का कार्य किया है और उत्तराखंड की भू-सांस्कृतिक विविधताओं के संरक्षण का कार्य भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग से अपने श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, तकनीकि एवं विशेषज्ञों की उपलब्धता तथा हमारे इष्ट देवों का आशीर्वाद इसमें सहयोगी बना।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक आचार संहिता के ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया है, समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए गठित कमेटी द्वारा ड्राफ्ट पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, लैंड जिहाद के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई गई है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी भारत का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून प्रदेश में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड द्वारा लिए गए कई निर्णयों को अन्य प्रदेश भी अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

इस अवसर पर लोक विरासत के आयोजन डॉ. के.पी. जोशी ने इस आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में डॉ. नंद किशोर हटवाल, सुधीर नौटियाल, मोहन खत्री, के साथ प्रदेश भर के लोक संस्कृति से जुड़े कलाकार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है- सीएम धामी

Related Stories

ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

  • देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

  • IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,475)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,228)
  • नैनीताल (6,530)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,378)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा