Haldwani: IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़, दो भाइयों समेत 3 गिरफ्तार; क्रेटा वाहन व ₹51 हजार बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस और SOG टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए IPL सट्टा गिरोह के आरोपी।
हल्द्वानी में SOG और मुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, करोड़ों के सट्टा नेटवर्क का खुलासा
हल्द्वानी, 21 मई। 2026। एसएसपी नैनीताल डाॅ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में SOG और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो सगे भाइयों समेत कुल 03 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और एक वाहन भी बरामद किया गया है।
एसएसपी के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद और SOG टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21.05.2026 को संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर एस मोड के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट, थाना मुखानी क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया जब वे IPL मैच में सट्टा लगाकर अवैध कारोबार चला रहे थे।
मौके से पुलिस ने 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन तथा ₹51,100 नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक क्रेटा वाहन (UP-25EL-4419) को भी सीज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे। वहीं अब तक इनके नेटवर्क के जरिए करीब ₹3 करोड़ 50 लाख रुपये तक का सट्टा खिलाए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में FIR No. 62/26, धारा 13 G ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35), रोहित गुप्ता (22) और मोहित प्रसाद (30) शामिल हैं। तीनों को मौके से सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया।
बरामद सामग्री
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन, ₹51,100 नकद तथा एक क्रेटा वाहन बरामद किया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में SOG और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


