नैनीताल – अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार , चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Nainital News: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जिले के रामगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तल्ला रामगढ़ इलाके में अनियंत्रित होकर एक कार नदी में गिर गई। जिससे चालक की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी बुधवार प्रातः पता चली। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार रात 12 बजे कार से घर जा रहा था। छल्ला रामगढ़ अंतर्गत नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी घर में है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी।
रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें