नैनीताल:ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
Nainital News-ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने जनपद के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में में हल्द्वानी और दूसरा भीमताल का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि मामले के आरोपितों का वाहन मंडी चौकी स्थित मोतीनगर बैरियर से गुजरा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि यहां पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किए। इसके अलावा दूसरी घटना में 6 सितंबर को काठगोदाम क्षेत्र से एक इनोवा कार चोटी होने की घटना की जांच में यहीं तथ्य सामने आए कि संबंधित वाहन मोतीनगर वैरियर से गुज़रा, लेकिन इस बार भी यहां तैनात पुलिस कर्मी ने वाहन की जांच नहीं की। इस पर दोनों मामलों में लापरवाह पाए गए आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा यहां तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के चार सिपाहियों पर भी लापरवाही का आरोप है। इस संबंध में एसएसपी ने आईआरवी के अधिकारियों से कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है। वहीं अन्य मामले में भीमताल में तैनात सिपाही सुंदर लाल बीते दिनों एक प्रकरण में न्यायालय गया था। इस बीच उसने शराब पी ली, और शराब के नशे में न्यायालय में पेशी करा दी। यही नहीं उसने नशे अभद्रता भी की। प्रारंभिक जांच में दोषी पाये जाने पर उसे भी निलंबित कर दिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


