Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

युवा संकल्प दिवस पर युवाओं को बड़े लक्ष्य और तीन संकल्पों के लिए प्रेरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

युवाओं से बड़े लक्ष्य तय करने, नशे से दूर रहने और उत्तराखण्ड के विकास में योगदान देने का किया आह्वान

देहरादून, 16 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस को “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाए जाने पर प्रदेश के युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जन्मदिवस पर युवा शक्ति के बीच उपस्थित होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प उन्हें भी निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। युवाओं की आंखों में उन्हें भविष्य का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। वर्ष 2047 में जब देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, तब आज की युवा पीढ़ी विभिन्न क्षेत्रों में देश और प्रदेश के विकास का नेतृत्व कर रही होगी। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का युवा मेहनती, प्रतिभाशाली, अनुशासित और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। युवाओं को सही दिशा, बेहतर अवसर और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार शिक्षा से कौशल, रोजगार से स्वरोजगार और स्टार्टअप से खेल तक प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए मजबूरी में अपना घर, गांव और प्रदेश न छोड़ना पड़े। युवा केवल रोजगार तलाशने वाले न बनें, बल्कि उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजित करने वाले भी बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी रोजगार तथा उद्योग के स्वरूप को तेजी से बदल रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से भी स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा जनपदों में विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य युवा आयोग का गठन युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार चाहती है कि युवाओं से संबंधित नीतियों के निर्माण में उनकी आवाज और भागीदारी भी सुनिश्चित हो। युवा आयोग कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा नशे, साइबर अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रही है। राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और मेहनती युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकार का संकल्प है कि किसी भी युवा की वर्षों की मेहनत, उसके सपनों और उसके अधिकार के साथ अन्याय न हो। कोई भी नियुक्ति केवल एक आंकड़ा नहीं होती, उसके पीछे किसी युवा की मेहनत और उसके परिवार की आशाएं जुड़ी होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए समर्पण के साथ मेहनत करने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद के संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मेहनत को अपनी आदत, अनुशासन को अपनी पहचान और सीखने की इच्छा को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से तकनीक और मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए भी किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया के दौर में आधी-अधूरी और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहते हुए युवाओं को प्रत्येक जानकारी को तथ्यों की कसौटी पर परखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को कमजोर नहीं करता, बल्कि व्यक्ति के सपनों और भविष्य को भी प्रभावित करता है। जिन हाथों में किताब और हुनर होना चाहिए, उनमें नशा नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस पर युवाओं से “तीन संकल्पों का गुलदस्ता” मांगा। उन्होंने युवाओं से पहला संकल्प जीवन में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करने, दूसरा संकल्प स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इससे दूर रखने तथा तीसरा संकल्प जीवन में जिस भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें, अपने ज्ञान, अनुभव और सामर्थ्य का कुछ अंश उत्तराखण्ड की पावन भूमि के विकास के लिए देने का लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा डॉक्टर बनें, इंजीनियर बनें, वैज्ञानिक बनें, खिलाड़ी बनें, शिक्षक बनें, उद्यमी बनें अथवा जनसेवा के क्षेत्र में जाएं, सबसे पहले एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक अवश्य बनें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवाओं के सपने, उनका परिश्रम और संकल्प विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण की मजबूत आधारशिला बनेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #CMDhami #Dehradun #UttarakhandMorningPost #UttarakhandYouth #YuvaSankalpDiwas

Related Stories

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

  • देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

  • उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,516)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,253)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू