नैनीताल – एसएसपी मीणा के इस फरमान ने दिवाली हुई खुशहाल, लोगों ने कहा थैंक्यू नैनीताल पुलिस
SSP NAINITAL ने जनपद पुलिस को दिया फरमान
तो त्यौहार के दिन नहीं हुए वाहनों के चालान
वाहन चालकों को नो चालान का तोहफा देकर पेश की मानवता की मिशाल
लोगों ने कहा थैंक्यू नैनीताल पुलिस और दिवाली हुई खुशहाल
Nainital News: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मानवता की मिशाल पेश करते हुए जनपद के सभी प्रभारियों को दीपावली पर्व के दौरान लोकल बाज़ार में गली, मोहल्लों स्थानीय क्षेत्रों से खरीददारी करने आने- जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही न करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इस क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठता से निभाई गई एवम त्यौहार के दिन वाहन चालकों के विरुद्ध कोई चालानी कार्यवाही न करते हुए दीपावली का अनोखा तोहफा प्रदान किया गया।
ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सभी को दीपावली की बधाई देते हुए नियमों का पालन न करने वालों को भविष्य में अपने व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।
जनपदवासियों द्वारा अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी स्थानीय बाजारों से खरीददारी कर दीपावली पर्व मनाया गया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा मानवतावादी दृष्टिकोण दिखाते हुए दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर जनपदवासियों को दिए गए इस उपहार की सभी के द्वारा सराहना की गई।
एसएसपी नैनीताल द्वारा आमजन से अपील है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं व चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और साथ ही यातायात के सभी नियमों का पालन करें। आप सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन