Nainital News: SSP नैनीताल ने उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड , दिया यह कड़ा संदेश
नैनीताल। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा एक्शन मोड में है। लापरवाही पर लगातार एक्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में एसएसपी मीणा ने थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को एसएसपी नैनीताल ने कड़ा संदेश बताया है और सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसएसपी नैनीताल ने कहा है कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


