Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
नैनीताल के भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार से नोएडा निवासी दंपति का एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
देर रात कुलाटी बैड के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा मराजो, नोएडा निवासी दंपति घायल; एसडीआरएफ ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
नैनीताल। नैनीताल जिले के भवाली-रामगढ़ मार्ग पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुलाटी बैड के समीप एक महिंद्रा मराजो कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि महिंद्रा मराजो (वाहन संख्या DL08CBE0795) सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त पड़ी हुई है।
कार में सवार खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल, निवासी सेक्टर-11, नोएडा, हादसे में घायल हो गए थे। एसडीआरएफ जवानों ने जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के दौरान दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को आगे के उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेज दिया गया। समय रहते एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से दोनों की जान बच गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


