Nainital News- रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
लूटकांड का खुलासा करते रामनगर पुलिस अधिकारी व गिरफ्तार आरोपी।
स्कूटी से पीछा कर युवक से की थी लूट, पुलिस ने 3 अवैध तमंचे और नकदी बरामद की
नैनीताल, 02 मई 2026। रामनगर पुलिस ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को मालधन चौड़ निवासी सुरजीत सिंह ने थाना रामनगर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन से हाथीडंगर से मालधन स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवकों ने उनका पीछा कर वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि चार अज्ञात युवकों ने तमंचा तानकर मारपीट की और उनकी जेब से 10 हजार रुपये नकद तथा पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया।
मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 128/26 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मई 2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष चन्याल उर्फ अंशु निवासी देवीपुर मालधन चौड़ रामनगर, अनिल बिष्ट निवासी मटकोट चौखटिया अल्मोड़ा हाल निवासी मानपुर रोड काशीपुर और प्रिंस कुमार निवासी मालधन नंबर 7 रामनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे (315 बोर), घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


