Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो जाए यातायात शुरू- महाराज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो जाए यातायात शुरू- महाराज

Mohan Chandra Joshi February 9, 2026
ख़बर शेयर करें -

कुल 1258.12 लाख (बारह करोड़ अठावन लाख बारह हजार) रूपये की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Nainital News- जनपद नैनीताल निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। विकास की इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विकास भवन पहुॅचकर लोक निर्माण विभाग की 945.99 (नौ करोड़ पैंतालीस लाख निन्न्यानवे हजार) 04 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जबकि लोक निर्माण विभाग की ही 312.13 (तीन करोड़ बारह लाख तेरह हजार) की एक योजना का लोकार्पण किया गया है। इस प्रकार कुल 1258.12 लाभ रूपये की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए 73 (तिहत्तरवे) संविधान संशोधन के तहत 11 (ग्यारहवीं) अनुसूची में वर्णित 29 (उनतीस) विषयों के हस्तांतरण हेतु कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के समस्त जनपदों में नये पंचायत भवनों का निर्माण एवं पुराने पंचायत भवनों का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सड़कों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। अभी तक 14027 (चौदह हजार सत्ताईस) नये गाँवों को सड़क मार्ग प्रदान कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर गाँवों के विकास के लिये सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के अंतर्गत अब तक पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत किये जा चुके हैं। जबकि 1118 (एक हजार एक सौ अट्ठारह) लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन सभागार पहुॅचकर जन संवाद किया तथा जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कैंचीधाम बायपास निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि बायपास में 75 मीटर स्पान के बन रहे पुल में विलम्ब होने की संभावना होने पर अस्थायी रूप से वैलीब्रिज की व्यवस्था करते हुए 15 जून तक हर हाल में बायपास रोड शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को दिये। उन्होंने जनपद की सड़कों पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए निर्देश दिये कि जनपद की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर शासन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों के अनुरूप ही सड़कों का निर्माण किया जाये ताकि अधिक दबाव के कारण सड़कें जल्दी खराब न हों और हॉटमिक्स कार्य में गुणवत्ता विशेष ध्यान दिया जाये।
उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि पहाड़ों के विकास में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त गूलों एवं नहरों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि भीमताल-नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने हेतु शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाये। उन्होंने भीमताल के ढुंगसील पहाड़ी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, झीलों, नदियों तथा तालाबों में जमा गाद, सिल्ट आदि को हटाने एवं नदियों को साइंटिफिक तरीके से व आसानी से चैनलाइज करने के लिए आधुनिकतम मशीन खरीदने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।
उन्होंने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि गांव से लेकर मुख्यालय तक कूड़े का निस्तारण प्रोपर होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु कॉम्पेक्टर्स का भी उपयोग किया जाये तथा स्वच्छता हेतु जन सहयोग लिया जाये और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि संचालित होम स्टे में स्वच्छ शौचालय हों तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना के अन्तर्गत कमरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: सप्ताहभर सक्रिय रहेगा मानसून, इन चार दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

बैठक में विधायक सरिता आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्रों के सुझावों से बनेंगी सरकारी नीतियां, CM धामी बोले- आज के विद्यार्थी ही करेंगे उत्तराखंड और देश का नेतृत्व
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
ओखलकांडा कैंटर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के साथ खड़े मंत्री राम सिंह कैड़ा। Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

  • चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

  • श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

  • देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,083)
  • उधमसिंह नगर (1,316)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (691)
  • देहरादून (11,041)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,137)
  • यात्रा (413)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती