नैनीताल – आंतक का पर्याय बना बाघ वन विभाग के कब्जे में
Nainital News: भीमताल क्षेत्र में एक पखवाड़े के भीतर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग आखिरकार ट्रॅकुलाइजर कर पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है।
डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम देर रात करीब 12:00 बजे ट्रॅकुलाइजर कर बाघ को पकड़ा है. बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है जिसने एक गाय का शिकार किया है.इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे। खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात को वन विभाग को टीम को कामयाबी मिली है।
बताया जा रहा की रात करीब 12:00 बजे टाइगर गाय के शिकार के लिए घूम रहा था इस दौरान टीम को टाइगर दिखाया जहां टाइगर जंगल की ओर भाग गया लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ तक पहुंच ट्रॅकुलाइजर किया है। डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकड़ा गया टाइगर फीमेल है डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि पकड़ा गया टाइगर आदमखोर है या नही, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पकड़े गए टाइगर ने ही महिलाओं को शिकार किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


