नैनीताल- घरेलू गैस सिलेंडर से कर रहे थे रिफलिंग , दो गिरफ्तार
- 35 सिलेंडर जब्त
नैनीताल। घरेलू गैस की रिफिलिंग कर कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुकिंग गैस के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी को रोकने के अभियान में आपूर्ति विभाग को सफलता हासिल हुई है जिसमें ग्राम कुलोटी क्षेत्र से 15 व्यवसायिक तथा 20 घरेलू गैस सिलेंडर अभियुक्त आशु धीमान तथा पूरन सिंह रावत के पास से जब्त किए गए
आरोपियों के पास से अवैध रिफिलिंग उपकरण बांसुरी भी बरामद किए गए तथा एक वाहन संख्या यूके 04 टीवी 1036 भी मौके से जप्त किया गया।
बताया जाता है विगत कई वर्षों से आशु धीमान उक्त कार्य कर रहे थे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 / 7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए मल्लीताल कोतवाली में हिरासत में ले लिया गया जांच दल में रवि सनवाल सुरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्ति निरीक्षक डी0 एस0 पांगती चौकी प्रभारी तथा कांस्टेबल अजय कुमार हमराह रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन