नैनीताल: दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन खाई में गिरी चालक की मौत ,एक घायल। हैडाखान मार्ग में हुआ हादसा ,घटना से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हैड़ाखान से हल्द्वानी जा रही पिकअप संख्या यूके 04सीबी /7832 अनियंत्रित होकर बड़ैत के पास 70 मीटर खाई में गिर गई। इसमें दो लोग सवार थे। हादसे में बबियाड़ निवासी चालक सूरज सिंह (22) पुत्र बच्ची सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुन्ना आर्य पुत्र चनीराम घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना स्थानीय पुलिस एवं विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिला प्रशासन व डॉक्टरों को मौके पर बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इधर विधायक ने सरकार से परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


