नैनीताल रोजगार समाचार – जिले में यहां 29 नवंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला , देखें डिटेल
Nainital News: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि नैनीताल जिले के रामनगर में रोजगार मेला लगने जा रहा है। नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर के तत्वाधान में 29 नवम्बर को रामनगर स्थित सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस आशय कि जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के उद्देश्य से राज्य में अवस्थित सिडकुल पंतनगर ,सितारगंज ,हरिद्वार और देहरादून की औद्योगिक इकाइयों, होटल सेक्टर के साथ अन्य राज्यों की औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है।
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। मेले में मुख्य रूप से सुरक्षा गार्ड, एलआईसी एडवाइजर, सेल्स एंड मार्केटिंग, किचन चाइनीज कुक वेटर, फिल्ड स्टाफ के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


