Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन: राजस्व अभिलेखों में अनधिकृत हस्तक्षेप, दो रजिस्ट्रार कानूनगो तुरंत डिमोटेड
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन: राजस्व अभिलेखों में अनधिकृत हस्तक्षेप, दो रजिस्ट्रार कानूनगो तुरंत डिमोटेड

Mohan Chandra Joshi March 7, 2026
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल प्रशासन ने निजी व्यक्तियों से कार्य कराने के आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की, गोपनीयता और नियम उल्लंघन को गंभीर कदाचार माना

Nainital News- राजस्व अभिलेखीय कार्यों को निजी व्यक्ति से संपादित कराने के गंभीर आरोप सिद्ध होने पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो निलंबित रजिस्ट्रार कानूनगो को पदावनत कर दिया है।

उन्होंने अवगत कराया कि विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने के बाद यह दंडादेश पारित किया गया।
प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद से जुड़े वैधानिक दायित्व निजी एवं अनधिकृत व्यक्तियों से कराए। इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए नियमानुसार प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

जांच अधिकारी द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों, अभिलेखों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर यह तथ्य स्थापित पाया गया कि दोनों कार्मिकों ने राजस्व से जुड़े कार्यों में निजी व्यक्ति की सहायता ली। जांच प्रतिवेदन में आरोपों को पूर्ण रूप से सिद्ध माना गया।
कारण बताओ नोटिस के जवाब में संबंधित कार्मिकों ने यह स्वीकार किया कि अधिक कार्यभार और लंबित मामलों के दबाव के कारण उन्होंने निजी व्यक्ति की सहायता ली थी। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यभार किसी भी स्थिति में वैधानिक शक्तियों के हस्तांतरण को वैध नहीं ठहरा सकता। निजी व्यक्ति को राजस्व अभिलेखीय कार्यों में शामिल करना नियमों के विरुद्ध है तथा राजकीय अभिलेखों की गोपनीयता और विश्वसनीयता के लिए गंभीर खतरा है।
प्रशासन ने इसे गंभीर कदाचार, कर्तव्य में घोर लापरवाही तथा राजकीय शक्तियों के अवैध हस्तांतरण की श्रेणी में माना। दंड निर्धारण के दौरान पद की संवेदनशीलता, कृत्य की गंभीरता और अधिकारियों द्वारा तथ्य स्वीकार किए जाने जैसे पहलुओं पर विचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

इन परिस्थितियों में प्रशासन ने दोनों कार्मिकों, भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट को उनके वर्तमान पद से पदावनत करते हुए निम्न पद एवं वेतनमान पर आसीन किए जाने का दंड दिया है। आदेश के अनुसार यह दंड तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसे सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश किसी पृथक आपराधिक या विजिलेंस कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Nainital Latest News Of Uttarakhand Nainital Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम नैनीताल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

स्वरोजगार परियोजनाओं का जायजा लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
लोक भवन नैनीताल में पौधा लगाते राज्यपाल गुरमीत सिंह। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शिक्षा

मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और खराब मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
क्रूज शिप और विदेश नौकरी से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य, ठगी के मामले को दर्शाता हुआ। Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • स्वरोजगार परियोजनाओं का जायजा लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

  • लोक भवन नैनीताल में पौधा लगाते राज्यपाल गुरमीत सिंह। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • शिक्षा

    मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और खराब मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,325)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,381)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (611)
  • देहरादून (10,639)
  • नैनीताल (6,279)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,014)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग