नैनीताल- डीएम ने बेतालघाट में धान क्रय खोलने के दिए निर्देश
नैनीताल। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड बेतालघाट मेें धान क्रय केन्द्र खोलने के दिये निर्देश। विकाखखण्ड बेतालघाट के ग्राम मल्लीसेठी, तल्लीसेठी एवं ओखलढूगां तथा अन्य ग्रामों में धान की पैदावार अत्यधिक होने एवं ग्रामीणों द्वारा धान खरीद क्रय केन्द्र खोले जाने का अनुरोध जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल से किया गया।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने काश्तकारों की समस्या को देखते हुये सम्भागीय खाद्य आयुक्त कुमाऊं मण्डल को विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खुलने से काश्तकारों को जहां उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा वही कृषकों को अन्यत्र धान की बिक्री हेतु नही जाना पडेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


