नैनीताल – जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Nainital News : स्वीप टीम नैनीताल के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के गणमान्य एवं लब्धप्रतिष्ठित हस्तियों को जिला आइकॉन के रूप में नामित किया गया है।
स्वीप टीम के सह- समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि भावी पीढ़ी, युवा मतदाताओं एवं जन सामान्य को वोटर आईडी कार्ड बनाने, उसमें यथासंभव संशोधन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संदेशपरक वीडियो जारी किए गए हैं।
इन संदेशों के माध्यम से आगामी स्थानीय लोक पर्वों तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनाने तथा मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आवाहन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन आइकंस के रूप में जिन लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियों को चुना गया है, उनमें पद्म श्री यशोधर मठपाल एवं अनूप शाह, जीवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र गुणवंत, सुरेश चंद्र पांडे, हेमंत बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी, जया पाठक, मोहन चंद्र जोशी शामिल हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


