Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास व कैंचीधाम का निरीक्षण, जून से पहले चालू करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास व कैंचीधाम का निरीक्षण, जून से पहले चालू करने के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi March 17, 2026
ख़बर शेयर करें -

भवाली-रातिघाट बाईपास: पर्यटन सीजन से पहले यातायात सुचारू करने के लिए तेजी से निर्माण कार्य
कैंचीधाम मंदिर विकास: बहुमंजिला पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर और फैसिलिटेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण
सुरक्षा एवं सड़क सुधार: मालरोड में भू-धसाव रोकथाम और सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा
यात्री व श्रद्धालु सुविधा: ट्रैफिक जाम रोकने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

Nainital News- नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नव निर्मित भवाली बायपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल मालरोड में सड़क भू धसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) सड़क मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग में किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।

भवाली-रातिघाट बाईपास को पर्यटन सीजन से पूर्व किया जाए यातायात सुचारू
मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास में कार्य तेजी से करते हुए इस मार्ग में पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाय। जबतक स्थाई मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तबतक इसी सीजन में वैलिब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारू कराया जाय।

श्रद्धालुओं, आम नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मुहैया कराना प्रशासन जिम्मेदारी
मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों को तेजी से कराते हुए इस यात्रा सीजन जून मांह से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास मार्ग को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, इस हेतु यातायात सुविधा भी महत्वपूर्ण है, ताकि पहाड़ को जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिले तथा जाम से निजात मिले। उन्होंने कहा कि यहॉं आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं, आम नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मोहैय्या कराना प्रशासन की प्राथमिकता व जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

मुख्य सचिव ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु यहां वर्ष भर आते जाते हैं आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस लिए इस बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध श्रीकैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी एस बृजवाल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें यातायात सुचारू है। इस कार्य हेतु 12 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए थे। शेष भाग 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य हेतु शासन से 5 करोड़ 6 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है, पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। उक्त मार्ग में वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख रूपये की धनराशि से कलमठ व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

मुख्य अभियंता ने अवगत कराया कि इस बाईपास को रातिघाट स्थित भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है इस हेतु शासन से 9 करोड़ 63 रुपये की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी, साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहनों हेतु यह वैकल्पिक मार्ग लाभप्रद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

इस दौरान मुख्य सचिव ने 10 करोड़ रुपये की धनराशि से नव निर्मित सैनिटोरियम से भवाली अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बायपास सड़क निर्माण कार्य व इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया गया। यह मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।
मुख्य सचिव ने कहा कि उक्त बाईपास के निर्माण से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजाद मिलेगी, वहीं पर्यटन सीजन में पर्यटकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर में 40 करोड़ 81 लाख 39000 रुपये की लागत से मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत संचालित पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों, जिसमें बहु मंजिला कार पार्किंग निर्माण, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे व पैदल सेतु का निर्माण कराया जा रहा है, के निरीक्षण के अतिरिक्त कैंचीधाम में ही पर्यटन विभाग अंतर्गत स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17 करोड़ 59 तक 87000 रुपये की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर व अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

कैंचीधाम में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि यह विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, यहॉं आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों हेतु समुचित व्यवस्था हो विशेष रूप से पार्किंग की सही व्यस्था हो। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में वाहनों के प्रवेश एवं निकासी अलग अलग गेट से हो, ऐसी व्यवस्था हो इस सबन्ध में उन्होंने जिलाधिकारी को पुलिस एवं कार्यदाई संस्था के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य सचिव ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में पंहुचकर बाबा नीब करौली के भी दर्शन कर राज्य की सुख एवं शांति की कामनां की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने वर्ष 2018 में नैनीताल स्थित लोअर माल रोड में हुई क्षति के मरम्मत तथा झील की तरफ से हो रहे भू-धसाव की रोकथाम हेतु 3 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से सड़क के भू- भाग में कराए जा रहे सुरक्षात्मक एवं सुधारीकरण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता ने अवगत कराया टीएचडीसी के द्वारा तैयार डीपीआर व डिजाईन एवं उनकी देखरेख में ही सुरक्षात्मक व सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने विभाग को पूर्ण गुणवत्ता से निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग को भी निर्देश दिए कि मालरोड में उनकी ओर से जो भी कार्य किए जाने हैं वह भी कार्य शीघ्रता से कराएं।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला ,अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, मोनिका सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Nainital Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
देहरादून में लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

  • मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

  • अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (646)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,944)
  • उधमसिंह नगर (1,361)
  • क्राइम (3,575)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,459)
  • नैनीताल (6,635)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,241)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण