Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: यहां पहाड़ में समुदाय विशेष के जमीन खरीदने मामले की जांच शुरू , पढ़िए क्या है पूरा मामला
  • उत्तराखंड

नैनीताल: यहां पहाड़ में समुदाय विशेष के जमीन खरीदने मामले की जांच शुरू , पढ़िए क्या है पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi October 10, 2021
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जनपद के धारी के ग्राम सरना में यूपी के अलीगढ़ व संभल आदि के एक समुदाय विशेष के लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा 21 व 22 सितंबर को एक साथ अनुसूचित जाति के लोगों की 11 नाली कृषि योग्य जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने धारी के एसडीएम योगेश सिंह को मामले की जांच सौंप दी है।

इस मामले में डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने धारी के एसडीएम योगेश सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम तीन-चार दिन में जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप देंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम योगेश सिंह ने बताया कि सरना गांव में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा समुदाय विशेष को बेची गई जमीन का धारा 143 के तहत भू उपयोग परिवर्तन जेडए अधिनियम के तहत कृषि से अकृषि वर्ष 2015 में ही करा लिया गया था। वर्तमान में इस जमीन का दाखिल खारिज कराने की फाइल तहसीलदार न्यायालय में लंबित है। दाखिल खारिज करने पर कुछ सह खातेधारों तथा परिवार की महिलाओं ने तहसील न्यायालय में शिकायती पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई है। दाखिल खारिज से पहले अब तहसील न्यायालय में इन आपत्तियों पर भी सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

भाजपा नेता अजेंद्र अजय लाए थे मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला

नैनीताल, । नैनीताल जनपद के धारी के ग्राम सरना में यूपी के अलीगढ़ व संभल आदि से आए एक समुदाय विशेष के लगभग एक दर्जन लोगों ने एक साथ अनुसूचित जाति के लोगों की कृषि योग्य जमीन की रजिस्ट्री कराई का मामला वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन पर पहले से सख्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए थे।


वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने विगत शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी को इस बारे में एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड जमींदारी विनाश और भूमि सुधार अधिनियम-1950 के अनुसार राज्य के अनुसूचित जाति के लोग जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना गैर अनुसूचित जाति के लोगों को अपनी अपनी जमीन की बिक्री, उपहार, बंधक या पट्टे पर नहीं दे सकते। लेकिन गत 22 व 23 सितंबर को नैनीताल के सरना गांव में यूपी के समुदाय विशेष के एक दर्जन लोगों ने एक साथ अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि की 13 रजिस्ट्री कराई है। आगे भी यहां कुछ और लोगों द्वारा भूमि खरीदने की बात कही जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

अजेंद्र अजय ने बताया कि इस मामले में कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे संपर्क किया था, जिन्होंने बताया कि बड़ी चालाकी से इस जमीन को कृषि योग्य से गैर-कृषि योग्य बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन के मालिक, जो कि SC/ST हैं, उनसे जमीन की खरीद के लिए धमकी और लालच का सहारा लिया गया। यहाँ तक कि जमीन मालिकों की पत्नियों ने भी इस मामले में आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि इस जमीन के बिकने से उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उस जमीन पर इन्होंने लोन भी ले रखा था। लोगों का कहना है कि जमीन पर कई पार्टनरों का मालिकाना हक था, लेकिन खरीदे जाने से पहले सबकी सहमति नहीं ली गई। उन पार्टनर्स ने भी आपत्ति जताते हुए कलक्टर के दफ्तर में शिकायत दायर की है। इसके अलावा अजेंद्र ने इस जमीन की खरीद के लिए दी गई रकम का भी मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

उन्होंने बताया कि इस जमीन करार में बाजार वैल्यू को वास्तविक मूल्य से 10% कम कर के दिखाया गया है। इसके लिए पेमेंट भी कैश में किया गया था, इसीलिए संदेह पैदा होता है कि जमीन खरीदी किसने। इसके पीछे कुछ गुप्त लोग या संगठन हो सकते हैं। भाजपा नेता अजेंद्र ने बताया कि स्थानीय लोग बाहर के लोगों के नाम रजिस्ट्री करने में सहज नहीं हैं और समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में जमीन खरीदे जाने से यहाँ की डेमोग्राफी पर असर पड़ सकता है। स्थानीय लोग उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ मानते हैं, जहाँ बड़ी संख्या में मंदिर और मठ हैं, ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यहाँ बड़ी संख्या में जमीन खरीदना परेशानी का सबब बन सकता है।

अजेन्द्र अजय ने कहा, “उत्तराखंड दो देशों के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है, ऐसे में यहाँ इस तरह की करतूतों का बढ़ना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा मुद्दा बन सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह है कि वो जमीन कानूनों को और कड़ा बनाएँ।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर नैनीताल नैनीताल ब्रेकिंग नैनीताल: यहां पहाड़ में समुदाय विशेष के जमीन खरीदने मामले की जांच शुरू पढ़िए क्या है पूरा मामला मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन