Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: सरोवर नगरी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: सरोवर नगरी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Mohan Chandra Joshi August 15, 2021
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल 15 अगस्त 2020 – राष्ट्र का 75वॉ स्वतंत्रता दिवस मण्डल मुख्यालय सरोवर नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी इमारतों पर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। कोविड-19 के चलते कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले लोगों ने मास्क व सेनिटाईज़र के साथ ही सामाजिक दूरी के मानकों का पालन भी किया।


कमिश्नरी तथा उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में मण्डलायुक्त एवं निदेशक श्री सुशील कुमार तथा जिला कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने तल्लीताल स्थित महात्मा गॉधी, डॉ.भीमराव अम्बेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी व मल्लीताल में पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कमिश्नरी कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरान्त मण्डलायुक्त श्री सुशील कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आजादी हेतु सैनानियों द्वारा किये गये संघर्ष पर प्रकाश डाला। आज के विकसित भारत ने विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। कृषि, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय, अन्तरिक्ष विज्ञान, परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में जो सराहनीय उपलब्धियॉ हासिल की हैं। उसकी विश्व पटल पर तारीफ हुई है। आज भारत देश विश्व में एक शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषकों का खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता, अखण्डता बनाये रखने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आने वाली भविष्य की चुनौतियों पर भी सभी को मंथन करते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब एवं निःसहाय व्यक्ति तथा दूरस्थ क्षेत्र की पात्र जनता तक लाभ पहुॅचाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी हरेन्द्र सिंह गैड़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश लाल वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी तुलसी आर्या, नाजिर संयज खत्री, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक बन्टी सिंह, वैयक्तिक सहायक शाकिर हुसैन, प्रधान सहायक मनोज जोशी, गिरीश आर्य, कनिष्ठ सहायक विक्रम बोरा, पेशकार सतीष पाण्डे आदि उपस्थित थे।
जिला कार्यालय सभागार में ध्वजारोहण के उपरान्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों को शुभकामनाऐं दी। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए आजादी के लिए स्वतंत्रता सैनानियों द्वारा किये गये संघर्ष पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में शहीदों तथा सैनानियों का योगदान सदा याद रखा जायेगा। हमें शहीदों के सपनों के अनुरूप देश के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलैक्ट्रेट के साथ ही सभी कार्मिकों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी व तन्मयता से कार्य करते हुए जरूरतमन्दों तथा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सेवा ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान दौर में हम कोरोना संक्रमण जैसी संक्रामक बीमारी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए कई अहतियाती कार्य किये गये हैं। प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ दिन-रात कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं उसको रोकने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए जागरूक रहें तथा सतर्कता बरतें, अनिवार्य रूप से मास्क एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सेनिटाईज़र एवं हैण्डवॉश की आदत को अपनी जिन्दगी में शुमार करें क्योंकि सावधानी, जागरूकता एवं बचाव से ही हम कोरोना संक्रमण से दूर रह सकते हैं। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी रेखा जुयाल भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी गौरव पाण्डे, सहित लता पाण्डे, रेखा पाण्डे, शान्ति जोशी, पूरन तिवारी, सुमन आर्या, कमल उपाध्याय, रंजीत रावत, पानसिंह, नवीन जोशी आदि उपस्थित थे।जिलाधिकारी ने जनपद में अच्छा कार्य करने पर एनसीसी की नेवल विंग नैनीताल, कोषागार नैनीताल, राजस्व पटवारियों के साथ ही कोरानाकाल में बेहतर पर्यवेक्षण करने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलैक्ट्रेट परिसर तथा हनुमानगढ़ी में पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री गर्ब्याल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखना सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वातावरण में कोई भी हानिकारण विषाणु या जीवाणु न पनप सके, इसके लिए सभी को जागरूक होकर हरियाली का संरक्षण करने के साथ ही अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ व सुन्दर रखना होगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

नैनीताल। डॉ.आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में राष्ट्र का 75 वॉ स्वाधीनता दिवस पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। अकादमी निदेशक सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निदेशक एटीआई श्री सुशील कुमार ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि हम स्वतंत्र एवं विकसित भारत के नागरिक हैं जोकि चहुॅमुखी विकास की ओर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के साथ ही हमें देश की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने के लिए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। समृद्ध एवं विकसित देश के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम जिस स्थान पर कार्यरत हैं, उन दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। लिहाजा हम सभी को चाहिए कि हम कोविड-19 के सम्बन्ध में सुरक्षात्मक सम्बन्धी जो भी दिशा-निर्देश हैं उनका अनुपालन करें। जागरूकता एवं बचाव ही कोरोना से जंग जीतने का प्रमुख साधन है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने अकादमी परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, संयुक्त निदेशक संजय कुमार, उप निदेशक रेखा कोहली, पूनम पाठक, वैयक्ति अधिकारी मोहित कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand डीएम नैनीताल नैनीताल नैनीताल ब्रेकिंग नैनीताल: सरोवर नगरी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Related Stories

लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,663)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली