Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- राज्य में इस वर्ष तीस हजार करोड़ से अधिक की ऋण योजना तैयार की गई : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- राज्य में इस वर्ष तीस हजार करोड़ से अधिक की ऋण योजना तैयार की गई : सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi January 3, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया। नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु उत्तराखण्ड राज्य के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण व्यवस्था की सही प्रकार से निगरानी एवं पारदर्शिता की आवश्यकता होगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को ऋण लेने में कोई परेशानी न हो। आम जन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें। ऋण को सही, जरूरतमंद और योग्य लोगों तक सरलता से पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका बैंकों की है। बैंकों को ध्यान देना होगा कि जरूरतमंद और योग्य लोगों को ऋण सम्बन्धित औपचारिकताओं के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े। इसके लिए बैंकों को मिशन मोड पर काम करना होगा । नाबार्ड की इस ऋण योजना के आवंटन के लिए प्रत्येक बैंक ब्रांच को एक निश्चित टारगेट के साथ काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निवेश और लोन के द्वारा ही विकास और उन्नति संभव है। यह हमारे रिवर्स पलायन मिशन के लिए भी आवश्यक है। सरकार ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए नाबार्ड का भी लगातार सहयोग मिलता रहता है। पिछले वर्ष ही नाबार्ड ने उत्तराखण्ड को दस हजार करोड़ रूपये की 4515 परियोजनाओं की मंजूरी दी। इसके लिए उन्होंने नाबार्ड का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के इंफ्रास्टक्चर को मजबूत और आधुनिकतम बनाने पर लगातार कार्य कर रही है, ताकि राज्य के शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी निवेश बढ़े। उन्होंने कहा कि रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी ऋण की कमी वाले तीन जिलों में ऋण आवंटन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंको के अलावा राज्य सरकार आम लोगों के लिए भी सब्सिडी, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं और ब्याज अनुदान जैसे योजनाओं को लागू कर रही है। जिसके अंतर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग है। भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत द्वारा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गम्भीरता से फैसले भी लिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। जी 20 की 02 महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। भारत सरकार द्वारा मण्डुवा को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जानकारी दी गई कि नाबार्ड ने महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनके लिए सतत आजीविका सृजित करने के 91 लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम व 23 आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के माध्यम से 5280 स्वयं सहायता समूह/जेएलजी को प्रशिक्षित कर उन्हें अपना व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड राज्य में एफपीओ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है अभी तक कुल 132 एफपीओ (31 सेंट्रल सेक्टर स्कीम सहित) बनाए गये हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुमन कुमार, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई श्रीमती लता विश्वनाथ, जनरल मैनेजर सुनील कौशिक, डीजीएम निर्मल कुमार, एसएलबीसी के संयोजक नरेन्द्र रावत, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, बीवीआरसी पुरूषोत्तम, दिलीप जावलकर एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- राज्य में इस वर्ष तीस हजार करोड़ से अधिक की ऋण योजना तैयार की गई : सीएम धामी उत्तराखंड- राज्य में इस वर्ष तीस हजार करोड़ से अधिक की ऋण योजना तैयार की गई है: सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार। Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पर्यटन

Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपते हुए। Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के संबंध में। Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त
  • उत्तराखंड

Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

  • आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार। Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग

  • Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

  • नैनीताल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपते हुए। Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,038)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,500)
  • नैनीताल (6,655)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल