Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मनरेगा कर्मकारों को मिलेगा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ – सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मनरेगा कर्मकारों को मिलेगा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ – सीएम

Mohan Chandra Joshi November 25, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों के पंजीकरण का शुभारंभ किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों के पंजीकरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखते हुए कार्य कर रही है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पंजीकरण से मनरेगा श्रमिकों को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की समस्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए, उन्हें हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के तहत 16.3 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिसमें से 9.5 लाख श्रमिक एक्टिव हैं, इसमें से वर्ष में न्यूनतम 90 दिन काम करने वाले श्रमिक अब उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 5.35 लाख है, मनरेगा श्रमिकों के योजना से जुड़ने पर बोर्ड की सेवाओं का लाभ लाखों अन्य श्रमिकों तक पहुंच सकेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जहां श्रमिकों का कल्याण हो वहीं उद्योगों और निवेशकों को भी प्रोत्साहन दिया जाए। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अकेले खनन क्षेत्र लाखों लोगों को कई तरह से रोजगार देता है, पहले खनन को लेकर नकारात्मक धारणा रहती थी, लेकिन सरकार ने पारदर्शी नीतियों ने इस धारणा को तोड़ने का काम किया है, यही कारण है कि पहले खनन राजस्व सिर्फ 400 करोड़ रुपए का था जो अब बढ़कर 12 सौ करोड़ रुपए पहुंच गया है। खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों को देखते हुए केंद्र सरकार भी राज्य को 200 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष जोर देते हैं, इसी क्रम में सरकार उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधा दे रही है। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को अनावश्यक औपचारिकताओं में ना उलझाया जाए।
इस मौके पर सचिव श्रीधर बाबू अदांकी ने बताया कि श्रम विभाग ओर ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में श्रमिकों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा रहा है, अब विकास खंड स्तर पर मनरेगा श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। संचालन करते हुए श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने कहा कि अब मनरेगा श्रमिक, बोर्ड में पंजीकृत अन्य श्रमिकों की तरह स्वास्थय सहायता, दो बच्चों की शिक्षा, दो बेटियों की शादी और श्रमिक की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता के साथ ही अन्य योजनाओं के लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के 17 महत्वपूर्ण फैसलों के संदर्भ में Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,254)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,490)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,121)
  • नैनीताल (6,484)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति