Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मातृत्व-पितृत्व-पूरी मानवता के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी; बच्चों को अपनी राह स्वयं चुनने दीजिए- उपराष्ट्रपति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

मातृत्व-पितृत्व-पूरी मानवता के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी; बच्चों को अपनी राह स्वयं चुनने दीजिए- उपराष्ट्रपति

Mohan Chandra Joshi June 27, 2025
ख़बर शेयर करें -

अपने लक्ष्य को संकीर्ण मत बनाइए, आत्मकेंद्रित मत बनाइए। समाज के लिए, मानवता के लिए, राष्ट्र के लिए लक्ष्य रखिए – उपराष्ट्रपति

भारत के लिए पिछला दशक विकास और प्रगति का दशक रहा है; वैश्विक व्यवस्था में एक नई पहचान स्थापित करने का दशक – उपराष्ट्रपति

दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है; हमें वह परिवर्तन लाना है जिसकी आवश्यकता है, वह परिवर्तन गढ़ना है जो हम चाहते हैं – उपराष्ट्रपति

सिर्फ दीवारों पर आदर्श वाक्य टांगने से कुछ नहीं होगा, उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा- उपराष्ट्रपति

भारत, एक ऐसा अनूठा राष्ट्र जिसकी 5,000 वर्षों की सांस्कृतिक गहराई है, उसे बिना शर्त राष्ट्रवाद की आवश्यकता है – उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज की 156वीं स्थापना दिवस समारोह में संबोधन दिया

नैनीताल। भारत के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने आज छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “अपने लक्ष्य को संकीर्ण मत बनाइए। आत्मकेंद्रित मत बनाइए। समाज, मानवता और राष्ट्र के लिए लक्ष्य रखिए। यदि आप इतिहास में झांकें, हजार वर्षों में हम किन्हें याद करते हैं? केवल उन्हें, जिन्होंने समाज के लिए कार्य किया, समाज के लिए जिया और अपना जीवन समाज को समर्पित किया।”

नैनीताल के शेरवुड कॉलेज की 156वीं स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आपको यह भावना आत्मसात करनी होगी – राष्ट्र सर्वाेपरि। हमें बिना शर्त, पूर्ण राष्ट्रवाद को स्वीकार करना होगा, क्योंकि भारत, जो एक अनूठा राष्ट्र है और जिसकी 5000 वर्षों की सांस्कृतिक विरासत है, यही उसकी न्यूनतम अपेक्षा है।”

उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उसकी पहुंच और वहन करने की क्षमता किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए मूलभूत हैं, शिक्षा ईश्वर का वरदान है। अगर आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है, तो आप भाग्यशाली हैं। अगर आपको इस प्रकार की शिक्षा 1.4 अरब की जनसंख्या वाले देश में मिलती है, तो आप सच में विशेषाधिकार प्राप्त हैं। शिक्षा एक महान समतुल्य है। समानता चाहे कानून में हो या अन्यथा, उसे सर्वोत्तम रूप से केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षा असमानता, अन्याय पर कठोर प्रहार करती है, और यही आप जीवन भर करने वाले हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “मातृत्व-पितृत्व वह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है जो केवल आपके बच्चों के प्रति ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के प्रति है। इसलिए कृपया अपने बच्चों पर दबाव न डालें। यह मत तय करें कि उनका जीवन का उद्देश्य क्या होगा। यदि आप तय करेंगे, तो वे सब केवल पैसे या सत्ता के पीछे दौड़ेंगे। फिर वैज्ञानिक कहां से आएंगे? खगोलशास्त्री कहां से आएंगे? वे लोग कहां से आएंगे जो पूरे विश्व की दिशा तय करते हैं?”

भारत की हाल की यात्रा और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “इस सदी में हम केवल साक्षरता की बात नहीं कर रहे हैं। साक्षरता बहुत पहले भारत के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत आज संभावनाओं वाला देश नहीं रहा। जैसे आपकी प्रतिभा को आपके शिक्षकगण आगे बढ़ा रहे हैं, वैसे ही भारत की संभावनाओं को प्रतिदिन व्यवहार में लाया जा रहा है। भारत एक उभरता हुआ राष्ट्र है। यह उभार निरंतर है। यह वृद्धि क्रमिक है। और यदि मैं पिछले दशक को देखूं, तो वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक प्रगति अभूतपूर्व रही है। अवसंरचना में अद्भुत वृद्धि हुई है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। भारत के लिए पिछला दशक विकास का दशक रहा है, प्रगति का दशक रहा है, वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक नई जगह बनाने का दशक रहा है। और अब इसे आपको आगे ले जाना है – क्योंकि ‘विकसित भारत’ केवल हमारा सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है।”

संस्थान के पूर्व छात्रों की विरासत को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “आप ऐसे स्थान पर हैं जहां दिग्गजों ने कदम रखे हैं। मेजर सोमनाथ शर्मा, भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता – इस राष्ट्र का सर्वाेच्च सैन्य सम्मान – यहीं के छात्र थे। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, 1971 की ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार, जिन्होंने यह जीत राष्ट्र को दिलाई – वे भी यहीं से शिक्षित हुए। आप उस विरासत में जी रहे हैं – इसे कभी न भूलें। और अगर मैं अन्य क्षेत्रों की बात करूं, तो अनेक नाम हैं, लेकिन मैं एक नाम अवश्य लूंगा – अमिताभ बच्चन का, क्योंकि उनकी पत्नी जया बच्चन राज्यसभा की प्रतिष्ठित सदस्य हैं। अमिताभ बच्चन हमें हमेशा याद दिलाते हैं – कर्म ही पूजा है। कार्य करने की कोई उम्र नहीं होती – आपको निरंतर योगदान करते रहना है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

उन्होंने आगे कहा, “उनकी अद्भुत उपलब्धियां आपकी विरासत हैं, और विरासत का महत्व होता है। उनकी उपलब्धियां आपकी नींव हैं, लेकिन इससे भी अधिक – उनकी विरासत अब आपकी जिम्मेदारी है। आपको नए मानक स्थापित करने होंगे।”

युवाओं को परिवर्तन के प्रेरक के रूप में कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, “दुनिया भारत की ओर केवल उसके उत्थान के कारण नहीं, केवल उसके वैज्ञानिक विकास के कारण नहीं, केवल अधोसंरचना विकास के कारण नहीं देख रही है; वह भारत की ओर देख रही है क्योंकि हमारे पास एक अद्वितीय जनसांख्यिकीय लाभांश है। हमारे युवाओं की औसत आयु 28 वर्ष है। हम चीन और अमेरिका से 10 वर्ष छोटे हैं। और जब हम जनसंख्या की संरचना को देखते हैं, तो 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। बालक-बालिकाओं, दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, हमें परिवर्तन से पीछे नहीं रहना है; हमें वही परिवर्तन लाना है जिसकी आवश्यकता है, वही बदलाव गढ़ना है जो हम चाहते हैं, और भारत वह बदलाव चाहता है जो संपूर्ण पृथ्वी के लिए कल्याणकारी हो। इसलिए हमने जी-20 में विश्व को एक सूत्र दिया – ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।’’

उन्होंने कहा, “भारत दुनिया में सबसे अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं वाला देश है, हमारी डिजिटल पहुंच और कनेक्टिविटी पूरी दुनिया में अद्वितीय है। आपने कई बार सुना होगा – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग जैसे शब्द। ये अब आपके विद्यालय, कार्यस्थल और घर तक पहुंच चुके हैं। आपको बदलना होगा, अनुकूल होना होगा ताकि आप भारत के योग्य नागरिक बनें – उस भारत के, जो संपूर्ण मानवता का छठा भाग है।”

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

शेरवुड कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान ही नहीं, चरित्र निर्माण का केंद्र है – राज्यपाल

छात्रों की हर कोशिश, हर सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र की पूंजी है- राज्यपाल

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि शेरवुड कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है। इस प्रतिष्ठित संस्थान की 156 वर्षों की गौरवशाली यात्रा भारत के शिक्षा इतिहास में एक अनूठा अध्याय है। यहां से अनेक महान विभूतियों ने शिक्षा प्राप्त कर न केवल जीवन के उच्च आदर्श गढ़े, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम भी रोशन किया।

राज्यपाल ने कहा कि शेरवुड कॉलेज न केवल शिक्षा का केंद्र रहा है, बल्कि यह चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला भी रहा है। इस संस्थान ने ऐसे असंख्य युवा तैयार किए हैं जो संवेदनशील, उत्तरदायी और नेतृत्व में सक्षम हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर छात्र को यह समझना चाहिए कि उसकी हर कोशिश, हर सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र की पूंजी है। जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस भावना के साथ करते हैं कि हम देश के लिए कार्य कर रहे हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में शिक्षित कहलाते हैं।

उन्होंने कहा कि एक विद्यालय से निकलने वाला छात्र जब समाज की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी मानने लगे, तब समझा जा सकता है कि हम सही दिशा में अग्रसर हैं।

राज्यपाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “यह समय आपका है। आप न केवल इस महान परंपरा के उत्तराधिकारी हैं, बल्कि आप ही भविष्य के निर्माता भी हैं। आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पहचान है, और आपका समर्पण इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ,पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, प्रधानाचार्य शेरवुड कॉलेज अमनदीप सिंह संधू सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल की फाइल फोटो Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चमोली के सेमी गांव में मजदूर की हत्या के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक दृश्य Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चमोली

Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
Nainital weekend traffic diversion plan for vehicles travelling to Kainchi Dham, Bhimtal and Bhawali. Nainital News: आज-कल कैंची धाम समेत पहाड़ी रूटों पर डायवर्जन, यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: आज-कल कैंची धाम समेत पहाड़ी रूटों पर डायवर्जन, यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

  • चंपावत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल की फाइल फोटो Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

  • चमोली के सेमी गांव में मजदूर की हत्या के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक दृश्य Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चमोली

    Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,802)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,014)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,399)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार