लालकुआं – प्लेटफार्म में युवक का शव मिलने से सनसनी , जांच में जुटी है पुलिस
Lalkuan News: यहां लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, वहीं मृतक की शिनाख्त बदायूँ निवासी सद्दीक खाँ के रूप में हुई है।
उक्त जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी कीर्ति राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन लालकुआं के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के मध्य एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर लालकुआं के माध्यम से जीआरपी चौकी को प्राप्त हुई, जिस पर चौकी से अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय ने मय फोर्स के मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, मौके पर मौजूद रेलवे हॉस्पिटल लालकुआं के डॉक्टर डॉ सीएस पांगती द्वारा उक्त व्यक्ति जाँच के उपरांत मृत घोषित किया।

तत्पश्चात मौके पर जीआरपी पुलिस द्वारा पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया, मृतक की शिनाख्त सद्दीक खाँ, पुत्र साबिर अली खाँ, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेहटा डम्बरनगर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन