Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लालकुआं चुनावी महासंग्राम: हरीश रावत ने जारी की जनता के नाम अपील
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

लालकुआं चुनावी महासंग्राम: हरीश रावत ने जारी की जनता के नाम अपील

Mohan Chandra Joshi February 5, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • लालकुआं बनेगी उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा: रावत
  • -लालकुआं से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जारी की अपील

लालकुआं।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र की जनता के नाम अपनी अपील जारी कर दी है। अपनी अपील में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और यहां के लिए संचालित की जाने वाली विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में सामने होगी।
श्री रावत का कहना है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां कर्मठता, उत्तराखंडी संस्कृति और आधुनिक ज्ञान तथा तकनीक का समावेश कर उन्नति की राह में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले भाई-बहन निवास करते हैं। यहां नौजवानों और हमारी बेटियों में उत्साह और उमंग है, तथा जीवन की कल्पनाएं उनके दिलों में हिलोरे ले रही हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हरीश रावत उनकी सोच के नक्शे में उन्नति और तरक्की के रंग भरेगा और यह रंग अपनी सेवा समर्पण तथा एक स्पष्ट सोच समाज से भरेगा।

  • शहीद परिवारों के सम्मान में नहीं होगी कमी


लालकुआं। रावत का कहना है कि लालकुआं क्षेत्र के सभी शहीदों को जिन्होंने भारत माता की सीमाओं की रक्षा व आतंकवाद के खात्मे के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया है उन्हें वह नमन करते हैं। उन्होंने वादा किया है कि वह शहीदों के परिवारों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने के साथ ही परिवार को 25 लाख रुपए राज्य सरकार की तरफ से सम्मान राशि के रूप में देंगे। सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की पेंशन को सम्मान स्थिति तक पहुंचाएंगे। पूर्व अर्धसैनिक बल और पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए सर्वाधिक योजनाएं बनाने का काम करेंगे।

  • बिंदुखत्ता के मालिकाना हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे
यह भी पढ़ें 👉  Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका


लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी अपील में जनता से यह वादा किया है कि वह बिंदुखत्ता क्षेत्र की मालिकाना हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। उनका कहना है कि बिंदुखत्ता क्षेत्र उत्तराखंडियत और उत्तराखंडी संघर्ष का प्रतीक है। वर्ष 1980 में जब बिंदुखत्ता क्षेत्र अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा था तब वह अल्मोड़ा क्षेत्र के सांसद थे, और वह बिंदुखत्ता की जनता के साथ खड़े रहे। हरीश रावत यह वादा करता है कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव की लड़ाई को सफलता के मुकाम तक पहुंचाएगा। इसके अलावा लालकुआं, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र के गांव के भाई बहनों से भी वादा करना चाहता हूं कि क्षेत्र के मालिकाना हक के संघर्ष को मेरी सरकार ने स्वीकृति प्रदान की थी, उसे भी मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा मैं कहना चाहता हूं कि गौला यदि वरदान है तो एक बड़ी चुनौती भी है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हमने गौला से भूमि कटाव को बचाने के लिए बाढ़ नियंत्रण का काम शुरू किया था। मगर भाजपा के लोगों ने वह काम रोक दिया। गौला का रिवरफ्रंट डेवलपमेंट गौला ओवरब्रिज का निर्माण हरीश रावत की प्रतीक्षा कर रहा है।

  • रुके हुए कामों को शीघ्र पूरा करेंगे


लालकुआं। रावत का कहना है कि हमने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाकर इस क्षेत्र की वंदना की है। अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा स्वीकृत कर निर्माण कार्य भी शुरू किया। एक राष्ट्रीय स्तर की जूरिस्टिक पार्क जू और विंड एनर्जी पार्क की स्थापना की। इस सरकार ने स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराने के बजाय घास उगा दी। आईएसबीटी का पता नहीं है। जू और विंडपार्क का काम भी रोक दिया गया। हम सरकार में आते ही सभी बंद और अधूरे पड़े कामों को शुरू करेंगे। यहां राज्य का पहला खेलकूद विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा। चोरगलिया में निर्मित आईटीआई तथा हल्दूचौड में निर्मित 30 बेड का चिकित्सालय शीघ्र बनाया जाएगा।

  • डंपरो के ढुलान के रेट बढ़ेंगे
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन


लालकुआं। अपनी अपील में रावत ने क्षेत्र के सभी डंपर स्वामियों और चालकों की समस्या को उजागर करते हुए कहा है कि वह डंपरों के ढुलान के रेट बढ़ाएंगे। सभी डंपर मालिक और चालक हमारे उत्तराखंडी मध्यम वर्ग की आकांक्षा के प्रतिनिधि हैं। जिनकी मांग पर अमल किया जाना जरूरी है।

  • दुग्ध उत्पादन में बोनस राशि बढ़ेगी


लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि हमारी सरकार ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए लालकुआं को फोकल प्वाइंट मानकर योजनाएं प्रारंभ की थी। हमने गंगा गाय योजना प्रारंभ कर लोगों को गाय पालन के लिए प्रोत्साहित किया तथा बोनस के रूप में 4 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त दिया। हम इस बोनस राशि को और बढ़ाएंगे। मेरा गांव मेरा रोजगार को लक्ष्य मानते हुए दुग्ध उत्पादन को सशक्त बनाया जाएगा। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले हम गोबर खरीदकर वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम करेंगे। इन सब चीजों का केंद्र बिंदु लाल कुआं ही होगा।

  • स्वास्थ्य सेवा को द्वार द्वार पहुंचाएंगे


लालकुआं। रावत का कहना है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को द्वार-द्वार तक पहुंचाएंगे। इसके लिए तो बड़े चिकित्सालय लालकुआं क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। यह एक प्रकार से सुशीला तिवारी अस्पताल के सेटेलाइट हॉस्पिटल के रूप में विकसित किए जाएंगे। और बिंदुखत्ता के कार रोड में जो भी हॉस्पिटल हैं उनको हम 30 बेड के महिला अस्पताल के रूप में विकसित करेंगे। चोरगलिया के हॉस्पिटल को उच्चीकृत
भी किया जाएगा। बाढ़ नियंत्रण के कामों को चोरगलिया क्षेत्र में भी प्रारंभ किया जाएगा। मैं लोगों से परामर्श कर लालकुआं क्षेत्र में एक कन्या महाविद्यालय खोलना चाहूंगा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय को उच्च शिक्षा करने और वहां आधुनिक विषयों का पठन-पाठन प्रारंभ करवाने के लिए वचनबद्ध हूं।

  • इंदिरा नगर नाला समस्या से मिलेगी निजात
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें


लालकुआं। रावत ने वादा किया है कि हल्द्वानी इंदिरा नगर से आने वाला गंदा नाला जो कि लोगों की बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है इसके समाधान हेतु उचित रास्ते निकाले जाएंगे। भाबर क्षेत्र के अंदर पानी की बड़ी समस्या है जमरानी ही इसका समाधान है, शायद जमरानी परियोजना हरीश रावत का इंतजार कर रही है। मैं कहना चाहता हूं कि आप किसान हैं, बड़ी उमंग से फसलें पैदा करते हैं, लेकिन बड़ी विडंबना है कि हाथी आता है और सारी फसल चौपट कर जाता है। मैंने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री के तौर पर हाथी रोधी दीवारें और हाथी रोधी तार बाढ तथा हाथी रोधी फूल वाले वृक्षों का रोपण प्रारंभ करवाया था। हम सरकार में आते ही कैंपा योजना के तहत सारे क्षेत्र के अंदर फेंसिंग के काम चालू करेंगे। सूअर और वनरोज को मारने की भी इजाजत ली जाएगी। मेरे मुख्यमंत्री काल में हमने गोवंश के सम्मान के लिए गौशालाओं की योजना प्रारंभ की थी। मुझे खुशी है कि किसी योजना के तहत आज हमारे लालकुआं क्षेत्र में राधा कृष्ण गौधाम है, उसी तरीके से हम गौधामों की एक शिरीज प्रारंभ करेंगे। तीनपानी में राज्य का दुग्ध निदेशालय भी खोला जाएगा।

  • मैं रहूंगा हमेशा आपके मध्य


लालकुआं। रावत का कहना है कि मैं यही लालकुआं में आपके पास रहूंगा। मैं अपनी राजनीतिक समस्त पूजी लेकर सेवा और विकास के संकल्प के साथ आपके दरवाजे पर खड़ा रहूंगा। मैं हमेशा से आपके सुख दुख में भागीदार रहा हूं। आप मुझे अपनाइए और मैं उत्तराखंडियत को ऊंची बुलंदी पर ले जाने का संकल्प लेता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर लालकुआं चुनावी महासंग्राम: हरीश रावत ने जारी की जनता के नाम अपील लालकुआं विधानसभा हरीश रावत

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
ऊधम सिंह नगर महविश हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

  • हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

  • ऊधम सिंह नगर महविश हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद

  • हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

  • देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,495)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,238)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप