Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया। 49 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ दूसरे वर्ष भी टनकपुर मार्ग से यात्रा शुरू हुई, जिससे सीमांत क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 49 श्रद्धालुओं के पहले दल को रवाना किया, दूसरे वर्ष भी टनकपुर मार्ग से शुरू हुई यात्रा; सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

चम्पावत, 05 जुलाई 2026: उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से आत्मीय स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही किसी श्रद्धालु को इस पवित्र यात्रा का अवसर प्राप्त होता है। यात्रा के दौरान आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना श्रद्धा और धैर्य के साथ करना चाहिए, क्योंकि शिव में अटूट विश्वास ही सभी कठिनाइयों को सरल बना देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा सीमांत क्षेत्रों के लिए विकास और समृद्धि का माध्यम भी है। यह यात्रा सीमांत गांवों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय जीवन से देशभर के लोगों को जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों की खरीद कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की सुखद एवं सफल यात्रा की प्रार्थना की।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भी राज्य सरकार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। सातवीं बार कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु अनिल कुमार जैन सहित अन्य सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

शनिवार सायंकाल टनकपुर पहुंचे प्रथम दल का देवभूमि की परंपरा के अनुरूप छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दल में चिकित्सक सहित कुल 49 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष एवं 15 महिला श्रद्धालु हैं। दल में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के श्रद्धालु सम्मिलित हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय एकता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

दल के साथ तमिलनाडु के डॉ. अरुण कुमार चिकित्सक के रूप में शामिल हैं। राजस्थान के 68 वर्षीय श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल दल के सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री हैं, जबकि गुजरात के 21 वर्षीय श्री हरिकृष्णा सबसे युवा श्रद्धालु हैं। यह यात्रा सभी आयु वर्ग के लोगों की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन टनकपुर मार्ग से किया जा रहा है। इससे सीमांत जनपद चम्पावत को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिली है तथा स्थानीय व्यापार, पर्यटन, परिवहन, होटल व्यवसाय एवं रोजगार के अवसरों को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिल रहा है।

“हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान टनकपुर में प्रथम दल के प्रस्थान के साथ ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा। देवभूमि उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं अतिथि सत्कार की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, मंडल आयुक्त कुमाऊं एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल निवेदिता कुकरेती, प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव, जीएम कुमाऊं मंडल विकास निगम मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, जनप्रतिनिधिगण, आईटीबीपी, सेना, एसएसबी एवं ग्रेफ के अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Champawat #KailashMansarovarYatra #PushkarSinghDhami #Tanakpur #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

भीमताल के पास डम्पर हादसे का रेस्क्यू। Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल

Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाते हुए। Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • यात्रा

    Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • भीमताल के पास डम्पर हादसे का रेस्क्यू। Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,670)
  • उधमसिंह नगर (1,293)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (966)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (654)
  • देहरादून (10,809)
  • नैनीताल (6,363)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,058)
  • यात्रा (400)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर