Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जन-जन की सरकार’ अभियान से जनता के द्वार पहुंचकर हो रहा समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जन-जन की सरकार’ अभियान से जनता के द्वार पहुंचकर हो रहा समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री धामी

जनसेवा शिविरों के जरिए धामी सरकार प्रशासन को जनता के करीब लाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री का फोकस त्वरित समाधान, जवाबदेह प्रशासन और सुशासन के मॉडल को जमीनी स्तर पर लागू करने पर है, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
देहरादून के सहसपुर में जनसेवा शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सहसपुर में जनसेवा शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में जनसेवा शिविरों का अभियान जारी, सहसपुर शिविर में 1,000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण; मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

देहरादून, 11 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान लगभग 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें पांच लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। देहरादून जनपद में आयोजित 46 शिविरों में 60 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की तथा लगभग 39 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में जनसेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। 4 जुलाई से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े में अब तक 64 हजार से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 5,567 जनसमस्याओं में से 4,951 का समाधान सुनिश्चित किया गया है तथा 2,522 नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया संचालित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित शिविर में 01 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र एवं अन्य सहायता वितरित की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा” का विजन आज तेजी से साकार हो रहा है। राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं हवाई संपर्क सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे ऐतिहासिक आयोजनों का सफल आयोजन हुआ। राज्य की अर्थव्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है तथा निवेश, उद्योग, स्टार्टअप और पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। युवाओं के हितों की रक्षा के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां मिली हैं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा तथा कृषि के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक नागरिक तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही दिए जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन, सम्पर्ण ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ना सिर्फ जन समस्याओं को सुना बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कारबारी ग्रांट निवासी सुमन बासकंडी ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में साईलोक कारबारी ग्रांट में 30 सोलर लाइट लगाने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को 2 माह के भीतर सोलर लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जूट बैग बनाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के लिए मांगपत्र सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आज ही सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसी तरह सेलाकुईं नगर पंचायत के सभासद अनिल नौटियाल ने आंतरिक मार्ग, नालियां, जल निकासी व्यवस्था, इंटरलॉकिंग सीसी मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने शहरी विकास निदेशालय को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोकुल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की मांग पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह नंदन संह कंडारी ने भाऊवाला पुल किनारे श्मशान घाट निर्माण की मांग उठाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने एमडीएम को दो माह में श्मशान निर्माण के निर्देश दिए। यशपाल सिंह नेगी ने अटकफार्म और सेंट्रल होपटाउन में बंदोबस्त कार्य पूरा न होने के कारण, पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की, मुख्यमंत्री ने सचिव राजस्व को इस समस्या का 15 दिन में समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में शांति विहार सुधार एवं विकास समिति ने भगवानपुर बहुगुणा मार्ग में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क और ओपन जिम निर्माण की मांग की, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को कार्रवाई को कहा है। इसी तरह उन्होंने ग्राम बडोवाला में डिस्पेंसरी और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग पर भी स्वास्थ्य विभाग को एक माह में जरूरी कार्रवाई के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, दायित्वधारी विनय रोहिला, पुनीत मित्तल, ओमवीर सिंह, भुवन विक्रम डबराल, भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GoodGovernance #JanJanKiSarkar #JanSevaCamp #PushkarSinghDhami #UttarakhandGovernment #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में येलो अलर्ट के दौरान बारिश और खराब मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
दो बहनों की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई को पुलिस टीम के साथ दिखाया गया है Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
नेपाल में बाढ़ के बाद टनकपुर के शारदा बैराज और घाटों पर निगरानी करती SDRF टीम नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
रेलवे गेटमैन अंकुर भारद्वाज की फाइल फोटो Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए Nainital News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी से रामनगर तक छापेमारी; नमूने लिए
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी से रामनगर तक छापेमारी; नमूने लिए

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेशभर से आई बहनें रक्षा सूत्र बांधती हुईं Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी को प्रदेशभर की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, मातृशक्ति के स्नेह से अभिभूत हुए सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी को प्रदेशभर की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, मातृशक्ति के स्नेह से अभिभूत हुए सीएम

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में येलो अलर्ट के दौरान बारिश और खराब मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

  • दो बहनों की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई को पुलिस टीम के साथ दिखाया गया है Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

  • नेपाल में बाढ़ के बाद टनकपुर के शारदा बैराज और घाटों पर निगरानी करती SDRF टीम नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी

  • नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दृश्य Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता
    • दुर्घटना
    • विदेश

    Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता

  • रेलवे गेटमैन अंकुर भारद्वाज की फाइल फोटो Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,267)
  • उधमसिंह नगर (1,326)
  • क्राइम (3,492)
  • खेल (361)
  • चंपावत (984)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (715)
  • देहरादून (11,128)
  • नैनीताल (6,486)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,161)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (87)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस