Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी

बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों की जानकारी भी दी।
Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में सामूहिक योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

बनबसा में हजारों लोगों के साथ किया सामूहिक योगाभ्यास, युवाओं से योग को जीवनशैली और नशामुक्ति को संकल्प बनाने का आह्वान

देहरादून, 21 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग मन को स्थिरता प्रदान करता है तथा व्यक्ति को सकारात्मक, संतुलित एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है तथा भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं तथा सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य शारदा नदी तट पर भी योग एवं आध्यात्मिक साधना को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन विकास की नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है। लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। प्रथम चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Banbasa #Champawat #CMDhami #InternationalYogaDay #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandYogaCapital #YogaDay2026 #YogaForWellness

Related Stories

टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,530)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,264)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य