Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के हो प्रयास- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के हो प्रयास- मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi April 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं। अपनी लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड की पर्यटन व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश व दुनिया में विशिष्ट पहचान बनेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्धानी में कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव-2023 में प्रतिभाग किया तथा लोक कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचानेगी तथा इसके विस्तार के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उत्तराखण्ड देश और दुनिया का नम्बर वन पर्यटन प्रदेश बनने के साथ ही अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण शीघ्र ही वैश्विक पटल पर सबसे बड़े कल्चरल हब के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम पुरस्कार मिलना प्रदेश की लोक संस्कृति का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पलायन जैसी समस्या के निराकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। युवाओं के हित में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक नीतियां बनायी गई हैं हमारा प्रयास अपने युवाओं की क्षमता का उपयोग राज्य हित में किये जाने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ’’वोकल फॉर लोकल’’ का नारा दिया है, उसे धरातल पर उतारने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इस मेले में प्रदर्शित उत्पाद इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हमारी देवभूमि के प्रति विशेष लगाव रहा है और इसे हमारे यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विशिष्ट परियोजनाओं के माध्यम से समझा जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का कार्य जो पहले एक सपना मात्र लगता था वह आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष की संज्ञा दी है और इस महोत्सव में मोटे अनाज के कई स्टॉल भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के इसी विजन के अनुरूप ही पौष्टिकता से भरपूर उत्तराखंड के मोटे अनाज को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में प्रदेशवासियो का निरंतर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने की प्रेरणा प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समृद्धशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में प्रत्येक स्थान पर होते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, संस्था के प्रतिनिधि, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के हो प्रयास- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग

Related Stories

धारचूला में महिला की संदिग्ध हत्या का मामला, पुल के पास मिला शव Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर सीधी भर्ती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF और NIM की संयुक्त रेस्क्यू टीम Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • धारचूला में महिला की संदिग्ध हत्या का मामला, पुल के पास मिला शव Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका

  • पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर सीधी भर्ती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

  • केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF और NIM की संयुक्त रेस्क्यू टीम Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी

  • लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,055)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,590)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (775)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,660)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद