नैनीताल – दिवाली में आग लगने से तिमंजिला मकान स्वाहा video
Nainital News: दिवाली की आतिशबाजी से एक और अग्निकांड हुआ है। नैनीताल के मल्लीताल स्थित अंडा मार्केट के पास बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दिवाली के रॉकिट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया।
स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग तेज होती रही । अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया।
बताया जा रहा है आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की त्वरित कार्यवाही से मकान के भूतल और पड़ोस के मकानों का भी खतरा टल गया। गनीमत रही कि वहां कोई सो नहीं रह था नहीं तो जनहानि हो सकती थी। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन