Uttarakhand: धर्म छिपाकर युवती को फंसाया प्रेमजाल में , शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
- पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की स्वरूप
Udham Singh Nagar Crime News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर दी है. तहरीर में पीड़िता ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी. आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम समीर बताया था. इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गयी और दोनों एक दूसरे से बात करने लगे. धीरे-धीरे दोनों को प्यार परवान चढ़ा।
इसी बीच समीर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि पिछले चार सालों से समीर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शाररिक संबंध बनाता आ रहा है. पीड़िता जब भी समीर पर शादी के लिए दबाव बनाती और वो टालमटोल करने लगता.जब पीड़िता ने समीर के घर वालों से बात करने के लिए कहा तो समीर ने दूसरे धर्म समुदाय से होने की बात कही और कहा कि तुम मेरे घर नहीं आ सकती. इसलिए शादी नहीं कर सकता. आरोप है कि समीर में पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।
पीड़िता ने तहरीर में कहा कि 14 मई को शाम करीब 6:30 बजे समीर युवती के घर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. इसके बाद उसने यह बात अपने परिजनों को बताई. इसके बाद से ही परिजन व पीड़िता काफी डरी हुई हैं. पीड़िता ने समीर से अपनी जान का खतरा बताया है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


