Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: सम्मेलन में CM धामी ने बढ़ाया पूर्व सैनिकों का मनोबल, कहा—“आप राष्ट्र की शान हैं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: सम्मेलन में CM धामी ने बढ़ाया पूर्व सैनिकों का मनोबल, कहा—“आप राष्ट्र की शान हैं

Mohan Chandra Joshi December 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के चिरस्थायी प्रतीक” – मुख्यमंत्री

हर सैनिक जीवनपर्यंत सैनिक”—सम्मेलन में CM धामी का विशेष संबोधन

हल्द्वानी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक कभी भी ‘भूतपूर्व’ नहीं होता, वह जीवनपर्यंत सैनिक ही रहता है। “आप सभी भूतपूर्व नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं,” उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं एक सैनिक परिवार से आते हैं और सैनिकों व उनके परिवारों की चुनौतियों को नजदीक से समझते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत की कोई कीमत नहीं हो सकती और राज्य सरकार का दायित्व है कि उनके परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न आने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों और शहीदों के परिजनों के सम्मान हेतु अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है। अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से अलंकृत वीरों की पुरस्कार राशि एवं वार्षिक अनुदान में भी महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है।
शहीदों की स्मृति में स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष 10 वीर बलिदानियों की स्मृति में नए स्मारकों की स्वीकृति दी गई है। साथ ही शहीदों के परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेना का आधुनिकरण तेजी से हुआ है। भारत आज रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनते हुए कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के स्वदेशी हथियारों की क्षमता को विश्व स्तर पर सिद्ध किया है।

प्रदेश के सामाजिक एवं सुरक्षा मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध बसावट, लैंड जिहाद और अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठा रही है। 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई गई है तथा 550 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा-रोधी कानून और भू-कानून लागू कर सामाजिक समरसता एवं आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव: भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ, लोकगीतों से गूंजा बिंदुखत्ता

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है, और यहां की धरोहर, संस्कृति तथा परंपरा की रक्षा करना सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण हेतु विभिन्न घोषणाएं करते हुए कहा कि-

भविष्य में प्रेजिडेन्ट पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री वीरता पदक से अलंकृत होने वाले अर्द्धसैनिक को एकमुश्त 05 लाख रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी।

पूर्व अर्द्धसैनिक एवं अर्द्धसैनिक की वीर नारी, जिसके पास स्वयं की कोई अचल सम्पत्ति नहीं है, को उत्तराखण्ड राज्य में जीवनकाल में एक बार अचल सम्पत्ति क्रय किये जाने में स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी।

’’उत्तराखण्ड राज्य अर्द्धसैनिक बल कल्याण परिषद्’’ को क्रियाशील किया जायेगा और परिषद् के लिए पुलिस मुख्यालय में एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जायेगा।

सैनिक कल्याण निदेशालय में उपनिदेशक (अर्द्धसैनिक) एवं बड़े जिलों के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अर्द्धसैनिक) के एक-एक पद स्वीकृत किये जायेंगे, जिसमें पूर्व अर्द्धसैनिक संविदा में नियुक्त किये जायेंगे।

जो अर्द्ध सैनिक बलों के बच्चे हैं, उनको शादी हेतु हमारे सैनिकों के भांति धनराशि प्रदान की जाएगी

मुख्यमंत्री ने सीजीएचएस भवन निर्माण हेतु तत्काल प्राथमिकता देते हुए भूमि चयन करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु निरंतर दृढ़ता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

इस अवसर पर मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक राम सिंह कैड़ा, दायित्व धारी डॉ. अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, आई जी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी शंकर दत्त पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, पूर्व अर्धसैनिक संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष एस.एस. कोटियाल, सेवानिवृत्त आईजी एम.एल. वर्मा, एच.आर. सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

  • टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,209)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (787)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,707)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,190)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (244)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट