चंपावत- गांव-गांव में जाकर आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करें अधिकारी: डीएम
चम्पावत- जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जनपद में प्रत्येक गांव गांव जाकर आपदा से हुई हानि की रिपोर्ट तैयार करें तथा राहत सामग्री तथा समस्त प्रकार के मुवावजे की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करनी सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां की स्थिति कि जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों को आपदा से हानि हुई है उन्हें राहत राशि जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें।
जनपद में सड़क, बिजली, पानी तथा संचार समेत तमाम मूलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से वार्ता कर उनके पशु, मुर्गी तथा अन्य हानियों की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्री शिचरन द्विवेदी, एसडीएम चम्पावत, पाती, लोहाघाट, टनकपुर, डीडीओ संतोष कुमार पंत,ए पी डी विमी जोशी समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


